देवनानी सीपीए भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के बने सदस्य

देवनानी सीपीए भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के बने सदस्य

दिल्ली में लोक सभा में चल रहे 10वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के सम्मेलन में कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई।

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिडला इस समिति के अध्यक्ष होंगे। यह समिति राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की महत्वपूर्ण समिति है। यह समिति संघ के संविधान, विभिन्न गतिविधियों के कलैण्डर निर्माण और इसकी विभिन्न राज्यों की शाखाओं से आने वाले सुझावों पर चर्चा कर निर्णय लेगी।

दिल्ली में लोक सभा में चल रहे 10वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के सम्मेलन में कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर निर्णय लिया गया। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के 10वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधायिका विकास की आधारशिला है। विधायिका को ऐसे कानून बनाने चाहिए जो हाशिए पर खड़े समुदायों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिल सके। कार्यपालिका को विधायिका के प्रति जवाबदेही के संबंध में कदम उठाने होंगे।  

Post Comment

Comment List