अशोक गहलोत ने कभी नहीं चाहा संजीवनी पीड़ितों को मिले न्याय : शेखावत

अशोक गहलोत ने कभी नहीं चाहा संजीवनी पीड़ितों को मिले न्याय : शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पीड़ितों को न्याय दिलाने की नीयत कभी पूर्व मुख्यमंत्री की नहीं रही।

जयपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पीड़ितों को न्याय दिलाने की नीयत कभी पूर्व मुख्यमंत्री की नहीं रही। वो पहले भी इस प्रकरण को लेकर राजनीति कर रहे थे और आज भी वही कर रहे हैं। अब जब मानहानि में खुद को फंसता देख रहे हैं तो उन्हें मेरी दिवंगत मां का सम्मान भी याद आ रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि संजीवनी प्रकरण में हाईकोर्ट से मुझे मिली क्लीन चिट से अशोक गहलोत व्यथित हो उठे हैं। जब तक वो सत्ता में थे, सरकार के संसाधनों का दुरुपयोग कर मुझे फंसाने की कोशिशें करते रहे। मुझे फंसाने के लिए वकीलों पर सरकारी कोष से 40 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, लेकिन जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर जवाब दिया।

शेखावत ने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि अब उन्हें मेरी दिवंगत मां के सम्मान की याद आ रही है। जब उन्होंने मेरी दिवंगत मां को लेकर अनर्गल बयानबाजी की थी, तब क्यों उनके मन में ऐसा सम्मान नहीं आया। अब जब कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस और मजबूत हो गया है तो उन्हें कानून का डर सता रहा है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अशोक गहलोत को हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश से एसआईटी गठन कर एसओजी की जांच की याद आ रही है। साफ है कि उन्हें सरकारी एजेंसियों पर कतई भरोसा नहीं है। शेखावत ने कहा कि भारत के संविधान और न्याय व्यवस्था पर मुझे पूरा भरोसा है। दुर्भावना के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने विरोधियों के खिलाफ जो षडयंत्र रचे, उसकी सजा उन्हें शीघ्र मिलेगी। यह उनके अपने बचाव में दिए बयान से और स्पष्ट हो गया है।

Read More फिरोजपुर फीडर की डीपीआर तैयार होने से राजस्थान को बंधी आस

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गांधी वाटिका के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार: दिलावर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गांधी वाटिका के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार: दिलावर
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत गांधीवादी होने और गांधी परिवार के निष्ठावान होने का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे 
मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने के लिए सात लाख युवाओं ने किया आवेदन
CET Exam: 4 पारियों में सम्पन्न हुआ एग्जाम, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आज़मा रहे भाग्य
कांग्रेस-झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार में जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया: भजनलाल शर्मा
तिब्बत में चीन की भारी सैन्य तैयारी से भारत को बड़ा खतरा
सर्जिकल स्ट्राइक ने भारत के दुश्मनों को हिलाकर रख दिया: पीएम मोदी
अब बलिया में रेलवे ट्रैक पर मिला पत्थर