जयपुर की बेटी ने बढ़ाया मान: श्रेया जोशी का राजस्थान अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन

जयपुर की बेटी ने बढ़ाया मान: श्रेया जोशी का राजस्थान अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन
सामान्य परिवार में पली बढ़ी श्रेया जोशी का राजस्थान महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

जयपुर। सामान्य परिवार में पली बढ़ी श्रेया जोशी का राजस्थान महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रेया का कहना है कि उसका देश के लिए खेलने का सपना है। क्रिकेटर श्रेया जोशी अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेल चुकी हैं, जिसमें उसका शानदार प्रदर्शन रहा था, जिसके दम पर वह राजस्थान अंडर-19 महिला टीम में जगह बनाने में सफल हुई। ऑलराउंडर श्रेया ने बताया कि स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता से खेलना शुरू किया था। उनके दादा शरद जोशी जो खुद इंडियन जूनियर टीम में खेले है और परिवार की तीन पीढ़ी क्रिकेट में है। चाचा सौरभ जोशी ने श्रेया को बेट हाथ में देकर क्रिकेट के गुर सिखाए और खेलने के लिए प्रेरित किया। चयन होने के बाद उनके परिजनों में खुशी देखने को मिली। जहां लोगों ने दिन भर उनके परिवारजनों को बधाइयां दी।

श्रेया ने सफलता का श्रेय दादी और मां को दिया 
श्रेया ने अपनी इस मेहनत का श्रेय अपनी दादी सरोज जोशी और मां दीपिका जोशी को दिया। श्रेया की इस मेहनत पर उनकी दादी ने कहा कि श्रेया ने क्रिकेट की बारीकियां सीखने के बाद अपने खेल के कौशल से राजस्थान महिला क्रिकेट टीम में स्थान पाया है। साथ ही उनकी मां दीपिका जोशी ने कहा कि श्रेया के पास  शानदार बल्लेबाजी तकनीक, प्रतिभाएं, निरंतरता और बड़े स्कोर बनाने की ललक साफ दिखती है, और हमें उम्मीद है कि श्रेया राजस्थान के साथ-साथ भारत के लिए भी खेलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ISRO को बड़ी सफलता, नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की पहली कक्षा उन्नयन प्रक्रिया पूरी ISRO को बड़ी सफलता, नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की पहली कक्षा उन्नयन प्रक्रिया पूरी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की पहली कक्षा उन्नयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। उपग्रह...
त्योहारों पर जयपुर जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाई, रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू
एलीट मिस राजस्थान सीजन-13' का जयपुर ऑडिशन संपन्न, युवतियों ने रैंप पर दिखाई प्रतिभा
गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजनी कुमार गोस्वामी का निधन, धर्म जगत और श्रद्धालुओं में शोक की लहर
उज्जैन में दर्दनाक हादसा: होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, बचाने पहुंचे 2 की तबीयत बिगड़ी
जामड़ोली लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन अन्य की तलाश जारी
मोसाद के पूर्व एजेंट का साथ और 2 वैन... ऐसे ब्राजील से फरार हुए बोल्सोनारो!