कांग्रेस-झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार में जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल का झारखंड दौरा

कांग्रेस-झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार में जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया: भजनलाल शर्मा

सत्ता के लिए आदिवासी समुदाय को भड़काने की कर रहे कोशिश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन वाली सरकार ने भ्रष्टाचार करते हुए जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया है। इस सरकार ने अपने घोषणापत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और इसके सहयोगी दल यहां के आदिवासी समुदाय को जातिगत आधार पर भड़काने के लिए रणनीति बना रहे हैं। सीएमझारखंड के देवघर में परिवर्तन यात्रा जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तुष्टिकरण की राजनीति की
सीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की है, जबकि भाजपा अपने सामान्य कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का मौका देती है। हमारी पार्टी हर व्यक्ति और हर समाज की पार्टी है। वर्ष 2014 के बाद देश में आया सुखद परिवर्तन हम सब ने देखा है। पहले देश आतंकवाद और नक्सलवाद से जूझ रहा था। मगर आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया हो गया है। उन्होंने वर्ष 2014 में किए गए वादे 2019 तक तथा 2019 में किए गए वादे 2024 तक पूरे किए। अब उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार 2024 के संकल्प पत्र में किया गया हर एक वादा पूरा करेगी।

राजस्थान में कांग्रेस की झूठ और लूट की सरकार थी
शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भी 9 महीने पहले कांग्रेस की झूठ और लूट वाली सरकार थी। उनके शासन में पेपरलीक की घटनाओं से राज्य के लाखों युवाओं के सपने टूटकर बिखर गए। मगर हमारी सरकार बनते ही हमने पेपरलीक के दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा। उन्होंने कहा कि हमने 9 महीने के अल्प कार्यकाल में ही संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। शर्मा ने कहा कि झारखंड की जनता पांच साल के लिए सरकार चुनने जा रही है। अपने सुखद भविष्य के लिए आपको सोच-समझ कर वोट देना है। कौनसी पार्टी आपका भला कर सकती है, इसका विचार करके ही आप अपनी सरकार चुनें।

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर को बकवास करने के लिए भाजपा  और आरएसएस ने छोड़ रखा है: डोटासरा  मदन दिलावर को बकवास करने के लिए भाजपा  और आरएसएस ने छोड़ रखा है: डोटासरा 
हमने उपचुनाव के लिए कमर कस रखिए भाजपा पहले ही हार मान चुकी है कि हमारे तो एक सीट है...
Foreign Exchange Reserves: 2.84 अरब डॉलर की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 692.3 अरब डॉलर पर
नवज्योति के मुद्दा उठाने के बाद शहर में महीनों से खुदी पड़ी सड़कें अब होने लगीं दुरुस्त, मौके पर चल रहा काम
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गांधी वाटिका के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार: दिलावर
मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने के लिए सात लाख युवाओं ने किया आवेदन
CET Exam: 4 पारियों में सम्पन्न हुआ एग्जाम, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आज़मा रहे भाग्य
कांग्रेस-झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार में जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया: भजनलाल शर्मा