पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गांधी वाटिका के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार: दिलावर

महात्मा गांधी आज भी हमारे लिए प्रेरणा-स्रोत, जबकि कांग्रेस के लिए मात्र स्वार्थ सिद्धि का जरिया

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गांधी वाटिका के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार: दिलावर

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत गांधीवादी होने और गांधी परिवार के निष्ठावान होने का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे 

जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गांधी वाटिका के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ और घटिया दर्जे का कोटा स्टोन लगाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गांधीवादी होने का और गांधी परिवार के निष्ठावान होने का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं। राजस्थान की कांग्रेस स्वयं गांधी परिवार की कितनी इज्जत करती है इसका उदाहरण गत कार्यकाल में जगजाहिर हो चुका है। गांधी परिवार ने राजस्थान में जब अशोक गहलोत को हटाना चाहा, तब स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने ही निर्णय मानने से इनकार करते हुए गांधी परिवार को अपनी असलियत दिखा दी थी। दिलावर ने शनिवार को सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कहीं। दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गांधी जी के मूल्यों, सिद्धांतों एवं संघर्ष को प्रदर्शित करने वाले गांधी दर्शन म्यूजियम (गांधी वाटिका) का संचालन 2 अक्टूबर से किया जाएगा। दिलावर ने म्यूजियम में साफ-सफाई और दीवारों पर अंकित भिति चित्रों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
कांग्रेसी केवल गांधी के नाम का ढिंढोरा पीट रहे
दिलावर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गांधी जी और उनके सिद्धांतों से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। इस पार्टी ने केवल गांधी नाम का इस्तेमाल अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए किया है। गांधी जी के बताए सत्य, अहिंसा और सच्चाई के रास्ते पर चलने की बजाए कांग्रेस के लोग केवल उनके नाम का ढिंढोरा पीट रहे हैं और वर्तमान में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे लोग गांधी उपनाम का इस्तेमाल कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। 
कांग्रेस पर जमकर 
बरसे दिलावर
दिलावर ने कहा कि एक बड़े परिवार ने गांधी सरनेम जोड़कर राजनीतिक लाभ लिया, जो महात्मा गांधी के सिद्धांतों का सबसे बड़ा हत्यारा है। कांग्रेस के इस परिवार ने नागरिक अधिकारों के हनन की सबसे बड़ी त्रासदी के रूप में आपातकाल इस देश को दिया। इन्होंने गांधी जी के अहिंसा, प्रेस की स्वतंत्रता, गौ रक्षा, राम राज का मखौल बनाकर रख दिया था। 
विदेशी संस्थापक को दी प्राथमिकता 
दिलावर ने कहा कि 85 करोड़ रुपए व्यय कर सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह इत्यादि की सामग्री छिपाकर, बलख मियां जैसी काल्पनिक स्टोरी तथा कांग्रेस के विदेशी संस्थापक एओ ह्यूम को प्राथमिकता दी गई है। राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सावरकर और पंडित मदनमोहन मालवीय का नकारात्मक चित्रण किया गया है।

 

 यह सब नितांत ही दलगत व मिथ्या तथ्यों के प्रसार का प्रकल्प मात्र बनकर रह गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भनक लगते ही आरोपी गिरोह स्विफ्ट कार से भागा, पीछा कर रही पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला भनक लगते ही आरोपी गिरोह स्विफ्ट कार से भागा, पीछा कर रही पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
एस्कॉर्ट सर्विस के जरिए जयपुर में वेश्यावृत्ति के लिए लाई गई 7 महिलाओं समेत होटल उमराव हवेली के संचालक, मैनेजर...
फिर रेलवे ट्रेक पर मिला सीमेंटेड खंभा, लोको पायलट की सूझबूझ से टली दुर्घटना
सीएम, डिप्टी सीएम और मदन राठौड़ समेत कई भाजपा नेताओं ने सुनी 'मन की बात'
मदन दिलावर को बकवास करने के लिए भाजपा  और आरएसएस ने छोड़ रखा है: डोटासरा 
Foreign Exchange Reserves: 2.84 अरब डॉलर की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 692.3 अरब डॉलर पर
नवज्योति के मुद्दा उठाने के बाद शहर में महीनों से खुदी पड़ी सड़कें अब होने लगीं दुरुस्त, मौके पर चल रहा काम
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गांधी वाटिका के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार: दिलावर