कांग्रेस सरकार में नौकरियां बिकती थी, भजनलाल सरकार में नौकरियां मिलती है : राजेंद्र राठौड

विपक्षी दल कांग्रेसी नेताओं को अपच हो गयी

कांग्रेस सरकार में नौकरियां बिकती थी, भजनलाल सरकार में नौकरियां मिलती है : राजेंद्र राठौड

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने पहली ही साल में हर वर्ग, हर समुदाय और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया

जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने पहली ही साल में हर वर्ग, हर समुदाय और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया। इससे विपक्षी दल कांग्रेसी नेताओं को अपच हो गयी। कांग्रेसी नेता चंद कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर अलग ही फेक नेरेटिव बना रहे है। लेकिन पिछले आम चुनाव और विधानसभा उप चुनावों में जनता ने इनके फेक नेरेटिव को ध्वस्त करने का कार्य किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भाजपा सरकार के मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है, जबकि वो भूल गए कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार 34 दिनों तक होटल में कैद रही। डोटासरा जब स्वयं शिक्षा मंत्री थे तब तत्कालीन मुख्यमंत्री गहलोत के समक्ष शिक्षकों ने भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई थी। पेपरलीक माफियाओं पर भाजपा सरकार ने लगाम कसने का काम किया, लेकिन डोटासरा को यह नजर नहीं आ रहा है। पहले जहां नौकरियां बिकती थी, वहीं अब भाजपा सरकार के कार्यकाल में योग्यताधारियों को नौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पीकेसी ईआरसीपी पर सवाल उठा रहे है, जबकि भाजपा सरकार ने इस योजना का शिलान्यास करवाया गया और अब जल्द ही यह परियोजना मूर्त रूप लेगी। 

35 लाख करोड़ के एमओयू से प्रदेश का युवा होगा सशक्त, अर्थव्यवस्था होगी मजबूतः बैरवा
उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहले ही दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आगे बढ़े। राइजिंग राजस्थान समिट को 4 माह में मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने 9 से 11 दिसंबर तक सफल कार्यक्रम आयोजित किया। इस समिट में 32 देशों के प्रतिनिधियों के साथ देश-प्रदेश के निवेशकों द्वारा 35 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए जहां रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सरकार की ओर से निवेशकों की राह आसान करने के लिए जहां एकल विंडो शुरू करने का काम किया, वहीं प्रवासी लोगों के लिए 10 दिसंबर को प्रवासी दिवस मनाने की घोषणा की।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह