4 नेशनल हाईवे की DPR को मंजूरी, छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली 10 हजार करोड़ की बड़ी राशि

सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी

4 नेशनल हाईवे की DPR को मंजूरी, छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली 10 हजार करोड़ की बड़ी राशि

नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की।

रायपुर/नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में चार नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

गडकरी ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। चार नई परियोजनाओं के लिए डीपीआर को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

PWD में 9 सीई के तबादले, ताराचंद गुप्ता बने मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव PWD में 9 सीई के तबादले, ताराचंद गुप्ता बने मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव
विभाग में सुनील जय सिंह को आरएसआरडीसी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
विदेश से चंदा लेकर राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं फजल उल रहीम: किरोड़ी
राजस्थान परिवर्तनकारी युग की दहलीज पर, विकास और समृद्धि के लिए हमारे पास एक नया दृष्टिकोण: मुख्यमंत्री
कन्दोई विडियोन ग्रुप के 41 वर्षों की सफलता का मनाया जश्न  
कल्याणपुरा स्कूल में एक शिक्षिका के भरोसे आठ कक्षाएं
खेलों में प्रोत्साहन ना ही सुविधाएं, कैसे लाएं मेडल
4 नेशनल हाईवे की DPR को मंजूरी, छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली 10 हजार करोड़ की बड़ी राशि