एक मंत्री ही सीएम की निर्णय क्षमता पर सवाल उठाए, सीएम इतने मजबूर क्यों: डोटासरा

एक मंत्री ही सीएम की निर्णय क्षमता पर सवाल उठाए, सीएम इतने मजबूर क्यों: डोटासरा

जब एक मंत्री कहे कि सरकार का मुखिया लीपापोती कर रहा है तो इसके क्या मायने हैं।

जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने के मुद्दे पर इस्तीफा दे चुके मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर सवाल उठाए हैं।

डोटासरा ने कहा है कि जब एक मंत्री कहे कि सरकार का मुखिया लीपापोती कर रहा है तो इसके क्या मायने हैं। जब एक मंत्री अपने ही मुख्यमंत्री की निर्णय क्षमता पर सवाल उठाए तो इसके क्या मायने हैं। आखिर, मुख्यमंत्री इतने लाचार और मजबूर क्यों हैंऔर किन मगरमच्छों से डर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News