आधी आबादी को अधिकार देना पार्टी की प्राथमिकता, अभियान में कांग्रेस से जुड़ेगी 10 लाख महिलाएं : लांबा

कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है

आधी आबादी को अधिकार देना पार्टी की प्राथमिकता, अभियान में कांग्रेस से जुड़ेगी 10 लाख महिलाएं : लांबा

अब तक दो लाख से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस से जुड़ गई है। इससे उत्साहित होकर उन्होंने दिसंबर तक 10 लाख महिलाओं को कांग्रेस से जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया है।

नई दिल्ली। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि आधी आबादी को अधिकार देना कांग्रेस की प्राथमिकता है, जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही है और उनका लक्ष्य 10 लाख महिला सदस्य बनाना है। लांबा ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर एक पखवाड़ा पहले उनके संगठन ने महिला सदस्यता बनाने के अभियान की शुरुआत की थी और अब तक दो लाख से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस से जुड़ गई है। इससे उत्साहित होकर उन्होंने दिसंबर तक 10 लाख महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उंन्होने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस पर देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। मात्र 20 दिन में देश से लगभग दो लाख महिलाओं ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की। यह सिलसिला देश की आधी आबादी को राजनीति की धारा में शामिल करने के लिए जारी रहेगा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नारी न्याय के तहत देश की आधी आबादी को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय देने का हमारा वादा है। देश के हर कोने से महिलाएं सदस्यता ग्रहण कर रही हैं।

इस साल के अंत तक हम देश की 10 लाख महिलाओं को पार्टी और संगठन से जोड़ेंगे। इन महिलाओं की राजनीति में भागीदारी हो। इसलिए नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। साथ ही सदस्यता शुल्क से आने वाले फंड को महिलाओं के लीडरशिप प्रोग्राम और उनके सशक्तिकरण पर खर्च किया जाएगा।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News