जॉन होपफील्ड-हिंटन को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार 

पुरस्कार की राशि वैज्ञानिकों में साझा की जाएगी

जॉन होपफील्ड-हिंटन को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार 

रिपोर्ट के अनुसार आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के भीतर मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने से जुड़े आविष्कार के लिए वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

स्टॉकहोम। फिजिक्स के क्षेत्र में वैज्ञानिक जॉन होपफील्ड और जेफ्री हिंटन को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार की घोषणा हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के भीतर मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने से जुड़े आविष्कार के लिए वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा वैज्ञानिकों को 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन की राशि भी पुरस्कार के रुप में दी जाएगी। फिजिक्स के लिए यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा दिया जाएगा। पुरस्कार की राशि वैज्ञानिकों में साझा की जाएगी। 

Tags: nobel

Post Comment

Comment List