हरियाणा में चुनाव के परिणाम निराशाजनक, तय की जाएगी जिम्मेदारी : सैलजा

हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत निराश हैं

हरियाणा में चुनाव के परिणाम निराशाजनक, तय की जाएगी जिम्मेदारी : सैलजा

परिणाम बहुत निराशाजनक हैं। सुबह तक हमें उम्मीद थी। हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत निराश हैं। वे कांग्रेस पार्टी के लिए पिछले 10 वर्ष से परिश्रम कर रहे थे।

नई दिल्ली। कांग्रेस की नेता और लोकसभा सांसद सैलजा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम निराशाजनक रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों को देखते हुए राज्य में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार का गठन करने जा रही है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सैलजा ने कहा कि चुनाव नतीजे बहुत निराशाजनक हैं। इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि परिणाम बहुत निराशाजनक हैं। सुबह तक हमें उम्मीद थी। हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत निराश हैं। वे कांग्रेस पार्टी के लिए पिछले 10 वर्ष से परिश्रम कर रहे थे और जब परिणाम सामने आया, तो वे बहुत निराश हैं। हमें नयी शुरुआत करनी होगी और कमियों के बारे सोचना होगा। हमें यह देखना होगा कि ऐसे परिणामों के लिए कौन जिम्मेदार है।

Tags: kumari

Post Comment

Comment List