साइबर ठगों से रुपए बचाने में नंबर वन प्रदेश

एक्शन लेकर 10.50 करोड़ रुपए होल्ड करवाए हैं

साइबर ठगों से रुपए बचाने में नंबर वन प्रदेश

देश के साइबर ठगों के कब्जे से पीड़ितों की राशि बचाने में प्रदेश नंबर वन पर है। जयपुर कमिश्नरेट की साइबर सेल ने पीड़ितों की सूचना पर 31 मार्च 22 तक एक्शन लेकर 10.50 करोड़ रुपए होल्ड करवाए हैं।

जयपुर। देश के साइबर ठगों के कब्जे से पीड़ितों की राशि बचाने में प्रदेश नंबर वन पर है। जयपुर कमिश्नरेट की साइबर सेल ने पीड़ितों की सूचना पर 31 मार्च 22 तक एक्शन लेकर 10.50 करोड़ रुपए होल्ड करवाए हैं। 2021-22 में साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930/155260 अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आयुक्तालय जयपुर में 31131 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 29624 शिकायतें पोर्टल पर अपलोड की गई। फ्रॉड की सूचना पर साइबर टीम एमएचए संचालित साइबर पुलिस पोर्टल पर अपलोड कर पीड़ित व्यक्ति को पोर्टल की ओर से भेजे गए लिंक पर अपडेट करने के लिए निर्देशित किया जाता है। इसके बाद संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से फोन, ई-मेल, व्हाट्सअप पर सूचनाओं का आदान-प्रदान कर ठगी गई राशि को बैंक खातों में होल्ड करवाकर बैंक के सभी तथ्यों की जांच के बाद ठगी गई राशि पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करवा दी जाती है।

ऐसे करते हैं ठगी
विभिन्न बैंक, वॉलेट, मर्चेंट व यूपीआई के माध्यम से ओटीपी पूछकर ठगों ने धनराशि बैंक खातों में जमा किए थे। ठगों ने ऐनी डेस्क, क्विक सपोर्ट व अन्य रिमोर्ट कंट्रोल एप डाउनलोड करवाकर ठगी करते हैं।
- लॉटरी के लिंक व क्यूआर कोड भेजकर।
- आर्मी मैन बन ओएलएक्स पर सस्ते सामान का झांसा देना।
- जानकार बनकर मेडिकल इमरजेंसी बताकर।
- वीडियो कॉल करके न्यूड वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल करने की धमकी।
- केवाईसी करने के नाम पर।
- बिजली बिल जमा नहीं होने का मैसेज भेजकर उसको अपडेट कराने के बहाने।
- गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर।
- किसान बनकर सस्ते भाव में गेहूं बेचने के बहाने।
- लोन कंपनियों के माध्यम से लोन दिलाने के बहाने।

राशि बचाने में टॉप फाइव राज्य
राज्य                                राशि
राजस्थान                     104934913
तेलंगाना                      103416037
उत्तर प्रदेश                  97131515
दिल्ली                        52299245
गुजरात                      41034663

कम राशि बचाने में टॉप फाइव राज्य
गोवा                            201500
दमन एंड दीव                  58936
मिजोरम                       42000
नागालैंड                      39014
सिक्किम                      4129

Read More लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 

इनका कहना है
साइबर ठगों से बचने के लिए तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे पुलिस उन्हें पकड़ सके और आपकी रुपयों को बचा सके।
- अजय पाल लाम्बा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध, जयपुर

Read More ऑफिस में घुस महिला कर्मचारी से लूट ले गए 15 लाख रुपए 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनावों में सुगम और समावेशी मतदान के लिए यह मतदान केन्द्र को बनाया गया था।
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प