जेईई परीक्षा परिणाम जारी : मृदुल अग्रवाल ने किया टॉप

जेईई परीक्षा परिणाम जारी : मृदुल अग्रवाल ने किया टॉप
लड़कियों में काव्य चोपड़ा ने सबसे ज़्यादा अंक लेकर मारी बाजी

नई दिल्ली।  'ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस' (जेईई) परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। परीक्षा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली जोन के मृदुल अग्रवाल ने टॉप किया है जबकि लड़कियों में दिल्ली जोन की काव्य चोपड़ा ने सबसे ज़्यादा अंक लेकर बाजी मारी है। जेईई एडवांस 2021 का आयोजन संस्थान, आईआईटी खड़गपुर है जिसने परिणाम के साथ ही ' फाइनल आंसर-की' भी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आईआईटी खड़गपुर ने तीन अक्टूबर को जेईई एडवांस 2021 परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को आंसर-की जारी की गई और छात्रों को आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया। छात्रों को 11 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। इस दौरान अगर किसी प्रतिभागी को लगता है कि उनके उत्तर की जांच सही नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति उठा सकते थे। इस परीक्षा में कुल एक लाख 41 हज़ार 699 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 41 हज़ार 862 ने परीक्षा पास की जिनमें छ हज़ार 452 छात्राएं हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर