तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल महंगा : 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम

तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल महंगा : 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम
दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 104.08 रुपये और डीजल 96.26 रुपये प्रति लीटर पर है।

जयपुर। बुधवार को इन दोनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी थी। शुक्रवार यानी आज की बढोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 112.78 रुपये  और डीजल 103.68 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा।15.54 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 104.89 रुपये प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 110.44 रुपये और डीजल 102.21 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 110.61 रुपये और डीजल 101.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। राँची में पेट्रोल के साथ ही डीजल भी शतक लगा चुका है। पेट्रोल 101.23 रुपये और डीजल 100.90 रूपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 104.08 रुपये और डीजल 96.26 रुपये प्रति लीटर पर है।

अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है और देश के अधिकांश बड़े शहरों में डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। कुछ शहरों में डीजल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। इस महीने में अब तक 22 दिनों में से 17 दिनों में इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 5.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5.85 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। गुरूवार को अमेरिकी बाजार में कुछ नरमी देखी गयी लेकिन कच्चा तेल अभी भी रिकार्ड स्तर पर है। ब्रेंट क्रूड नरम पड़कर 84.61 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड  82.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पिछले सप्ताह भी इन दोनों में करीब तीन फीसदी की तेजी देखी गयी थी।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 106.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली————— 106.89—————— 95.62

मुंबई-—————112.78—————— 103.68

चेन्नई—————-103.92 -—————--99.92

कोलकाता————107.44—————-—98.78

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत