प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- अक्षम प्रधानमंत्री और अकुशल शासक ने गिराई देश की प्रतिष्ठा

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- अक्षम प्रधानमंत्री और अकुशल शासक ने गिराई देश की प्रतिष्ठा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। गांधी ने कहा कि सरकार उनके लिए प्रचार तंत्र का काम करती है और कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जो भूमिका निभायी, उससे देश की प्रतिष्ठा गिरी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि सरकार उनके लिए प्रचार तंत्र के रूप में काम करती है और कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जो भूमिका निभाई, उससे देश की प्रतिष्ठा गिरी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने अभियान 'जिम्मेदार कौन' के तहत शनिवार को जारी एक बयान में पीएम मोदी को अक्षम प्रधानमंत्री और अकुशल शासक बताते हुए कहा है कि वह जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बजाय प्रचार पर ज्यादा भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी डरपोक व्यक्ति की तरह व्यवहार करते हैं और उन्होंने देश की प्रतिष्ठा को गिराया है। उनके लिए देश के नागरिक नहीं बल्कि राजनीति प्राथमिक होती है। प्रधानमंत्री के लिए सत्य के कोई मायने नहीं होते हैं और इसकी वजह है कि वह प्रोपेगेंडा पर ज्यादा विश्वास करते हैं ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरी दुनिया शासन करने की उनकी क्षमता को पहचानती है। देश की जनता को उन्होंने जो सब्जबाग दिखाए थे, उनकी पोल अब खुल चुकी है और यही सही वक्त है कि मोदी से पूछा जाए कि देश की बदहाली के लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि मोदी को महामारी के खिलाफ बहादुरी से लड़ना चाहिए था, लेकिन उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए किसी के सुझाव को नहीं माना और अहंकार के कारण विशेषज्ञों की राय को भी नजरअंदाज कर दिया। जिसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ।...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव