सुकमा जिले में जवान और साथियों में विवाद, जवान ने चलाई गोलियां

सुकमा जिले में जवान और साथियों में विवाद, जवान ने चलाई गोलियां

चार शहीद, तीन घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित सुकमा जिले के मरईगुड़ा के समीप आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चला दीं, जिससे चार जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार लिगनपल्ली के शिविर में जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते एक जवान ने गोलियां चला दीं, जिससे तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चार को अस्पताल भेजा गया। एक अन्य जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सूत्रों के अनुसार गोली लगने से सीआरपीएफ की 50 वीं बटालियन के धनजी, राजीव मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार शहीद हुए हैं। तीन अन्य घायल जवानों धनंजय कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा का इलाज चल रहा है। सभी को पास ही स्थित तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल भेजा गया है। हालांकि जवानों के बीच विवाद का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है। गोली चलाने वाले जवान का नाम भी तत्काल पता नहीं चल सका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पचपदरा रिफाइनरी के पास राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति पचपदरा रिफाइनरी के पास राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति
वाटर रिजर्वेयर बनाने के लिए तहसील मण्डरायल (करौली) के ग्राम पंचौली, दरगवां, फिरोजपुर और मारकाकुआ में 221 हैक्टयर भूमि के...
पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 5 घायल
आईडीबीआई चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटिजन एफडी पेश, 80 साल से अधिक उम्र के लोग कर सकेंगे वित्तीय जरूरतों को पूरा
खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं केजरीवाल : सुधांशु
राज्य सरकार सहकारिता के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य : गौतम कुमार दक
डीआईपीआर निर्माण होगा सेंट्रलाइज्ड, प्रोजेक्ट्स के काम नहीं होंगे प्रभावित, समय पर होंगे पूरे
बिजली की समस्या के लिए 55 किमी दूर जाने की मजबूरी