पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, 2 घायल
नक्सलियों ने हमला कर दिया
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में घायल जवान और महिला नक्सली को इलाज के लिए कांकेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के प्रतापपुर के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान और एक महिला नक्सली घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में घायल जवान और महिला नक्सली को इलाज के लिए कांकेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जवानों का एक दल ग्राम मरकाचुआ की ओर जा रहा था, तभी घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें सीमा सुरक्षा बल का एक जवान विकास सिंह और एक महिला नक्सली घायल हो गए। घायल महिला डिवीजन की सदस्य फगनी है।
Tags: Encounter
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 10:21:12
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप के दूसरे वाहन से टकराने से उसमेंं आग...

Comment List