स्पेस से एक घर पर गिरा 700 ग्राम का मलबा, परिवार ने नासा पर दर्ज किया केस, मांगा भारी मुआवजा

एलेयांद्रो ओटेरो के घर पर यह हादसा हुआ

स्पेस से एक घर पर गिरा 700 ग्राम का मलबा, परिवार ने नासा पर दर्ज किया केस, मांगा भारी मुआवजा

अंतरिक्ष से लगभग 700 ग्राम का एक मलबा फ्लोरिडा के परिवार के घर पर गिर गया था जिससे उनकी छत में छेद हो गया था। फ्लोरिडा स्थित नेप्लस में एलेयांद्रो ओटेरो के घर पर यह हादसा हुआ। 

नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक परिवार ने अंतरिक्ष एजेंसी नासा पर केस किया है। परिवार ने नासा से लगभग 80 हजार डॉलर मुआवजे की मांग की है। दरअसल, 8 मार्च, 2021 को अंतरिक्ष से लगभग 700 ग्राम का एक मलबा फ्लोरिडा के परिवार के घर पर गिर गया था जिससे उनकी छत में छेद हो गया था। फ्लोरिडा स्थित नेप्लस में एलेयांद्रो ओटेरो के घर पर यह हादसा हुआ। 

घर पर कौन था मौजूद
जब यह घटना हुई तब एलेयांद्रो अपने घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर केवल उनका बेटा डैनियल मौजूद था, जिसने फोन कर इसकी जानकारी दी थी। ओटेरा ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि यह सुनकर मुझे सदमा लगा था। मैं काफी हैरान था और यह सोच रहा था कि आखिर हमारे घर पर ऐसी कौन सी चीज गिरी जिससे छत पर ही छेद हो गया।

2021 का कचरा 2024 में गिरा 
दरअसल, यह मलबा इस्तेमाल हो चुकी बैटरियों के कार्गो पैलेट का हिस्सा था। इसकी जानकारी नासा ने खुद दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि 2021 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कचरे के रूप में छोड़ा गया था। वायुमंडल में एंट्री करते ही ये कचरा पूरी तरह से जल जाता है। हालांकि, एक टुकड़ा बच गया था और अंतरिक्ष से घूमते हुए यह कचरा सीधा एलेयांद्रो के घर पर जा गिरा। परिवार के वकील मीका गुयेन वर्थी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि परिवार के साथ जो घटना हुई वो काफी खतरनाक है क्योंकि इससे उनके जीवन पर भी असर पड़ा। परिवार मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वे शुक्रगुजार है कि उनके परिवार में किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची, लेकिन इस तरह की घटना काफी भयावह है। अगर मलबा किसी ओर दिशा में गिरता तो शायद किसी की मौत भी हो सकती थी। परिवार ने नासा को मुआवजे की मांग पूरी करने के लिए लगभग 6 महीने का समय दिया है। 

Tags: debris

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा