पंजाब में अनोखी प्रतियोगिता : लोगों को डिजिटल डिटॉक्स के फायदे और स्क्रीन की लत के खतरों से कराया अवगत, सभी आयु के लोग हुए शामिल
मोबाइल का प्रयोग करने की नहीं थी अनुमति
सभी आयु के लोगों को शामिल कर उन्हें एक मजबूत संदेश दिया गया। लोगों को डिजिटल डिटॉक्स के फायदे और स्क्रीन की लत के खतरों के बारे में अवगत कराया।
चंडीगढ। पंजाब के मोगा जिले के घोलिया खुर्द गांव में एक अनोखी प्रतियोगिता हुई। आइडल सिटिंग कॉन्टेस्ट का उद्देश्य लोगों को फोन की लत और डिजिटल डिटॉक्स के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इसमें सभी आयु के लोगों को शामिल कर उन्हें एक मजबूत संदेश दिया गया। लोगों को डिजिटल डिटॉक्स के फायदे और स्क्रीन की लत के खतरों के बारे में अवगत कराया। प्रतियोगिता में लोगों को मोबाइल का प्रयोग करने की अनुमति नहीं थी। उन्हें ना तो सोना था, ना ही खड़ा होना था, बस एक जगह बैठे रहना था। हालांकि खाने-पीने पर कोई पांबदी नहीं थी। प्रतिभागियों में महिलाएं, बच्चे और युवा सहित सभी आयु के लोग शामिल थे।
डिजिटल डिटॉक्स एक ऐसा समय होता है, जब आप अपनी मर्जी से स्मार्टफोन, कंप्यूटर, सोशल मीडिया और टेलीविजन जैसे डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं या बहुत कम कर देते हैं। यह लगातार कनेक्टिविटी से दूर रहने, डिजिटल ओवरलोड कम करने और ऑफलाइन दुनिया से फिर से जुड़ने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार डिजिटल डिटॉक्स मानसिक सेहत, फोकस और असल ज़िंदगी के इंटरैक्शन को बेहतर बनाने के लिए सबसे अच्छा है।

Comment List