कर्नाटक में परीक्षा के दौरान हिजाब नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई

छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

कर्नाटक में परीक्षा के दौरान हिजाब नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा में शामिल होने से पहले हिजाब हटाने से इनकार कर उच्च न्यायालय के फैसले का उल्लंघन करने वाली छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बेंगलुरु। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा में शामिल होने से पहले हिजाब हटाने से इनकार कर उच्च न्यायालय के फैसले का उल्लंघन करने वाली छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञानेंद्र ने यहां कहा कि सभी छात्रों को अपने हिजाब हटाकर परीक्षा देनी चाहिए। हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे। हिजाब पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने भी कहा कि ड्रेस कोड लागू करने के सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। राज्य भर के 3,440 केंद्रों में 48,000 से अधिक हॉल में 8.74 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। हिजाब विवाद पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया था कि हिजाब एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और सभी को यूनिफॉर्म पहनने के नियम का पालन करना चाहिए। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एसएसएलसी परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह