भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई थी

भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

केस दर्ज होने के बाद अल्लू ने मामले को खारिज करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 

वारंगल। भगदड़ मामले में हाईकोर्ट से अभिनेता को राहत मिली है। कोर्ट ने अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले अदालत ने अभिनेेता अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने सुबह ही अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने अल्लू को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया था।

फिल्म 'पुष्पा 2' की प्री-रिलीज के दौरान संध्या सिनेमा में अर्जुन गए थे। वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ एकत्रित हुई थी। इस दौरान वहां भगदड़ हो गई थी। इस हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे को लेकर चिक्कडपल्ली पीएस में मामला दर्ज कराय गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद अल्लू ने मामले को खारिज करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 

 

Tags: allu

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन