एनडीए का एक और सहयोगी दल मंत्री पद न मिलने से नाराज, कहा- सभी को मिले सम्मान

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया

एनडीए का एक और सहयोगी दल मंत्री पद न मिलने से नाराज, कहा- सभी को मिले सम्मान
झारखंड से कैबिनेट मंत्री के तौर पर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को शपथ दिलवाई गई जबकि रांची से सांसद संजय सेठ को राज्यमंत्री के तौर पर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

नई दिल्ली। केंद्र में कैबिनेट गठन के बाद से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की झारखंड में सहयोगी पार्टी ऑ झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन नाखुश नजर आ रही है। राज्य की गिरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए ने एजेएसयू उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा था। इस सीट से एजेएसयू उम्मीदवार की जीत के बाद पार्टी को उम्मीद थी कि उनकी पार्टी के सांसद चौधरी को भी कैबिनेट में मंत्री पद दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। झारखंड से कैबिनेट मंत्री के तौर पर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को शपथ दिलवाई गई जबकि रांची से सांसद संजय सेठ को राज्यमंत्री के तौर पर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

एजेएसयू को उम्मीद थी कि मोदी कैबिनेट में एक सांसद वाले पार्टी को भी मंत्री पद दिया गया है। एजेएसयू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सभी सहयोगी दल जो सरकार को समर्थन दे रहे हैं, उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाना चाहिए था। इससे एजेएसयू कार्यकर्ता और समर्थकों को निराशा हुई है और पार्टी इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करेगी। 2019 में रघुवर दास की अगुवाई में एजेएसयू जब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ी थी तो बीजेपी के खाते में महज 25 सीटें आई थी। ऐसे में एक बार फिर चर्चा है की क्या केंद्र में मंत्री बनाने से बीजेपी का इनकार यहां राज्य के विधानसभा चुनावों में कोई असर डाल सकता है। बता दें कि झारखंड में ओबीसी की आबादी 46 फीसदी है, जिसमें यादव 10 फीसदी और वैश्य 25 फीसदी हैं। 

 

Tags: minister

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें