अस्पताल में भर्ती होने के बाद आतिशी ने किया अनशन खत्म

अस्पताल में भर्ती होने के बाद आतिशी ने किया अनशन खत्म

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन के पांचवें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को अनशन समाप्त कर दिया।

नई दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन के पांचवें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को अनशन समाप्त कर दिया।

 आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने आज कहा कि जल मंत्री आतिशी पाँच दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी थीं। उनकी एक ही मांग थी कि दिल्ली को उसके हक का पानी मिलना चाहिए। हरियाणा की सरकार से हमारे समझौते के तहत दिल्ली को 613 एमजीडी पानी मिलना चाहिए। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद, पिछले तीन सप्ताह से लगातार दिल्ली को 100 एमडीजी पानी कम दिया जा रहा है। यह दिल्ली के लोगों के हक का पानी है। दिल्ली को निर्धारित कोटे के अनुसार पूरा पानी देने की गुहार कहीं नहीं सुनी गई।

सिंह ने कहा कि पानी को लेकर आतिशी पिछले पांच दिनों से अनशन पर बैठी हुई थीं। उनकी तबियत बिगड़ रही थी, डॉक्टर उन्हें बार-बार सलाह दे रहे थे कि वह अपना अनशन खत्म कर दें लेकिन उन्होंने अपना अनशन जारी रखा। इसके कारण सोमवार रात को उनकी तबियत अचानक बिगडऩा शुरु हो गई। उनका ब्लड शुगर लेवल 36 तक पहुंच गया था जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पलात में भर्ती कराने की सलाह दी। सुश्री आतिशी की स्थिति को देखते हुए उन्हें एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वह अभी भी एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। रात में उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी। उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, आप के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने कहा कि यह केवल आम आदमी पार्टी की नहीं, बल्कि हर दिल्लीवासी की गुहार है कि हरियाणा और केंद्र सरकार दिल्ली को उसके हक का पानी दे। दिल्ली के लोग अपने हक का पानी मांग रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और पंजाब पानी देने के लिए तैयार हैं, चूंकि उनकी सीमाएं दिल्ली से नहीं लगती हैं। इसलिए यह पानी हरियाणा के रास्ते ही दिल्ली आ सकता है, लेकिन हरियाणा यह पानी दिल्ली नहीं आने दे रहा है। केंद्र और हरियाणा सरकार से हमारे अनुरोध है कि वह अपनी जिद छोड़कर दिल्लीवालों को उसके हिस्से का पानी दे दें।

Read More दिल्ली के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से निकाला बाहर, मौके पर पहुंचे आपातकालीन दल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी