उत्तराखंड के धनौरी में भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सड़क हादसे में भाजपा नेता अमित सैनी का निधन

उत्तराखंड के धनौरी में भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हरिद्वार के धनौरी में गुरुवार शाम कार पेड़ से टकराने के कारण भाजपा नेता अमित सैनी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र के धनौरी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। धनौरी में उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से अमित सैनी को बाहर निकाला, लेकिन घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा किया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Read More भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह