विपक्ष का वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की रिपोर्ट को अवैध और असंवैधानिक कहना दुर्भाग्यपूर्ण, रिजिजू ने कहा- जेपीसी की रिपोर्ट में सुझाव, विचार, टिप्पणी आदि शामिल 

जेपीसी की रिपोर्ट को अवैध और असंवैधानिक कहना ठीक नहीं है

विपक्ष का वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की रिपोर्ट को अवैध और असंवैधानिक कहना दुर्भाग्यपूर्ण, रिजिजू ने कहा- जेपीसी की रिपोर्ट में सुझाव, विचार, टिप्पणी आदि शामिल 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि जेपीसी की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश कर दी गई है और लोकसभा में भी पेश हो जाएगी

नई दिल्ली। सरकार ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट को विपक्ष द्वारा अवैध और असंवैधानिक कहे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि यदि उन्हें लगता है कि उनकी कोई बात रिपोर्ट में नहीं है, तो वे समिति के अध्यक्ष से अपील कर सकते हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि जेपीसी की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश कर दी गई है और लोकसभा में भी पेश हो जाएगी। 6 माह में जेपीसी ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। रिपोर्ट के साथ अनुलग्नक में सदस्यों के सुझाव, विचार, टिप्पणी आदि शामिल हैं।

रिजिजू ने कहा कि समिति के अध्यक्ष को नियमानुसार अधिकार है कि यदि कोई टिप्पणी जिसमें अध्यक्ष या समिति के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया गया है। उसे वह हटा सकते हैं। यदि संबंधित सदस्य को लगता है कि उनकी बात नहीं हटानी चाहिए तो वह अध्यक्ष से अपील कर सकते हैं। अध्यक्ष उस पर पुनर्विचार कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए जेपीसी की रिपोर्ट को अवैध और असंवैधानिक कहना ठीक नहीं है।  जेपीसी सरकार की नहीं है। इसमें सभी दलों के सदस्य हैं। कुछ सत्ता पक्ष के हैं और कुछ विपक्ष के। उनके विचार भी अलग-अलग हो सकते हैं। रिपोर्ट को मतविभाजन से मंजूरी या नामंजूरी दी जा सकती है। जो भी स्वीकार या अस्वीकार किया गया है, सब कुछ रिपोर्ट एवं अनुलग्नक में शामिल है। 

उन्होंने कहा कि आपत्ति पत्र में यदि कोई टिप्पणी अनुचित है तो उसे अध्यक्ष आंशिक या पूरी तरह हटा सकते हैं। इसलिए जेपीसी ने काम ठीक से नहीं किया, यह कहना, उचित नहीं है। 

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट पेश किये जाने के बाद संसद से सरकार के पास जाएगी। फिर केन्द्रीय मंत्रिमंडल में उस पर विचार किया जाएगा तथा उसके बाद एक नया संशोधित वक्फ़ संशोधन विधेयक लाया जाएगा। 

Read More नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
राजस्थान सरकार ने न्यायिक सेवा अधिकारियों के कार खरीद सॉफ्ट लोन दिशा-निर्देश संशोधित। अब अधिकारी हर 10 वर्ष में नई...
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी