संसदीय समितियों में विपक्षी दल को नहीं दिया जा रहा है महत्व : कांग्रेस

बिरला को पत्र लिखकर इस संबंध में आपत्ति व्यक्त की

संसदीय समितियों में विपक्षी दल को नहीं दिया जा रहा है महत्व : कांग्रेस

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर इस संबंध में आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि समितियों के पुनर्गठन में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका को महत्व नहीं दिया जा रहा है और उसके महत्व को कम करने का संसद में लगातार प्रयास किया जा रहा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि संसद की स्थायी समितियों में प्रमुख विपक्षी दल को महत्व नहीं दिया जा रहा है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर इस संबंध में आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि समितियों के पुनर्गठन में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका को महत्व नहीं दिया जा रहा है और उसके महत्व को कम करने का संसद में लगातार प्रयास किया जा रहा है। चौधरी ने पत्र में कहा कि सरकार सूचना तकनीकी यानी आईटी विभाग की समिति को अपने पास रखने की कोशिश कर रही है, जबकि परंपरा संसद की महत्वपूर्ण समितियों में प्रमुख विपक्ष दलों की अहम भूमिका देने की रही है। उन्होंने कहा कि 16वीं लोकसभा में भी गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय की समितियों में से 3 समितियां प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के पास थी। सदन में कांग्रेस के तब 44 सांसद थे, लेकिन इस बार इन तीनों समितियों को उससे ले लिया गया है और अब आईटी समिति को भी सरकार अपने पास रखने जा रही है।

चौधरी ने कहा कि यदि आईटी मंत्रालय की समिति को सरकार लेती है, तो फिर प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस को विदेश मंत्रालय की समिति दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि सरकार के इस कदम से लगता है कि वह संसद में भी लोकतांत्रिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ करने लग गई है और उसका यह कदम लोकतंत्र के हित में नहीं है। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को उन्होंने पत्र लिखा था, लेकिन बिरला ने अब तक उनके पत्र का जवाब नहीं दिया है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य
भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, पहला चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा। स्व-गणना 1 से 15...
नमाज विवाद मामला: प्रोफेसर दिलीप झा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम