चंपावत उपचुनाव: धामी ने 58258 मतों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत

कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 55025 मतों से पराजित किया

चंपावत उपचुनाव: धामी ने 58258 मतों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उप चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 55025 मतों से पराजित किया।

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उप चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 55025 मतों से पराजित किया। मुख्यमंत्री धामी के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए । चंपावत की जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार को बुरी तरह नकार दिया। उन्हें 3233 मत मिले। कांग्रेस की अब तक की यह सबसे बुरी हार है।
31 मई को हुए चंपावत उप चुनाव में डाक पत्रों (पोस्टल बेलेट) समेत कुल 62898 मत पड़े। मतगणना के अनुसार पुष्कर सिंह धामी को कुल 58258, कांग्रेस प्रत्याशी को 3233, समाजवादी समर्थित मनोज कुमार भट्ट को 413, निर्दलीय हिमांशु गडकोटि को 402 और नोटा को 377 मत पड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले राउंड में ही अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी पर बढ़त कायम कर ली थी। पहले राउंड में कांग्रेस को मात्र 164 तो धामी को 3856 मत हासिल हुए। अंतिम 13वें राउंड तक धामी अपनी बढ़त को मजबूत करते चले गये। डाक मत पत्रों में भी कांग्रेस भाजपा से पीछे रही और यहां धामी को 990 तो कांग्रेस को मात्र 86 मत हासिल हुए। इसी प्रकार समाजवादी समर्थित उम्मीदवार को पोस्टल बेलेट के माध्यम से केवल चार मत मिले।

नैनीताल की विधायक सरिता आर्य और भाजपा नेता शांति मेहरा ने इसे चंपावत तथा उत्तराखंड की जनता की जीत बताया। उल्लेखनीय है, कि खटीमा से विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से होने वाले उप चुनाव के लिये प्रत्याशी घोषित किया था। चंपावत के निवर्तमान विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने उनके लिये सीट खाली की थी। धामी खटीमा से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से सात हजार से अधिक मतों से विधानसभा चुनाव हार गये थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल