द्रौपदी मुर्मु ने विद्यार्थियों से किया आयुर्वेद के अनछुए पहलुओं पर शोध करने का आग्रह 

शोध से इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति की पहचान दुनिया में बढ़ेगी 

द्रौपदी मुर्मु ने विद्यार्थियों से किया आयुर्वेद के अनछुए पहलुओं पर शोध करने का आग्रह 

मंदिर में दर्शन करने के बाद मुर्मु पुरी में गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल हुईं।

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के अपने 5 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किये। मुर्मु ने पुरी में जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये और पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सभी की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने भगवान जगन्नाथ के समक्ष राज्य और देश भर के सभी नागरिकों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

उनके यहां पहुंचने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी और उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा उनके साथ ग्रैंड रोड (बड़ा डांडा) से होते हुए श्रीमंदिर तक पैदल गए। राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद मुर्मु पुरी में गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से आयुर्वेद के अनछुए पहलुओं पर शोध करने का आग्रह किया और कहा कि शोध से इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति की पहचान दुनिया में बढ़ेगी। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ