पिता और दादी ने देश के लिए खून बहाया, जनता ही प्यारी थी उनके लिए - प्रियंका

उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के विंध्य अंचल के सतना जिले के चित्रकूट

पिता और दादी ने देश के लिए खून बहाया, जनता ही प्यारी थी उनके लिए - प्रियंका

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक आप लोग नेताओं को सबक और उनकी असलियत नहीं समझाओगे तो काम कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि जब घर में एक बच्चा बिगड़ता है, चोरी करता है, तो उसके माता पिता उसको डाटते मारते है, ताकि वह सुधर जाए।

 

सतन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री मती इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री रहे अपने पिता राजीव गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि देश और जनता की सेवा ही उनके लिए सर्वोपरि थी और दोनों ने देश के लिए अपना खून भी बहा दिया

वाड्रा ने उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के विंध्य अंचल के सतना जिले के चित्रकूट में राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भगवान राम और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी जिक्र किया और कहा कि यह देश भगवान राम की परंपराओं पर चलने वाला है और महात्मा गांधी ने राम के आदर्शों को अपनाया।

यही वजह है कि जब महात्मा गांधी को गोली मारी गयी, तो उनके मुख से ''हे राम निकला और कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की परंपरा पर ही चलने वाली है। उन्होंने कहा कि इसी तरह उनकी दादी और पिता ने भी देश के लिए खून बहा दिया। वे हमेशा इस देश की जनता के प्रति जवाबदेह रहे, जबकि आज का भाजपा का नेतृत्व ऐसा नहीं है। 

Read More पीएम मोदी ने की बंगाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की अपील, सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू

कांग्रेस महासचिव ने केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व पर जमकर हमला किया और कहा कि अपने आप को ''फकीर और ''मामा  कहने वाले बड़ी बड़ी बातें करते हैं, लेकिन गरीबों, किसानों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं करते।

Read More दिल्ली में अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग : युवक को लगी गोली, इलाके में फैली दहशत

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान का नाम लिए बगैर कहा कि फकीर कहने वाले नेता ने उत्तरप्रदेश के गन्ना किसानों को 15 हजार करोड़ रुपयों की राहत प्रदान नहीं की और सरकारी पैसे से 16 हजार करोड़ रुपयों के दो विमान अपने लिए खरीद लिए। इसी तरह राज्य में खाद, बीज और अन्य समस्याओं के उठने पर प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि ''मामा है ना। लेकिन वे करते कुछ नहीं हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मामा तो ''कंश भी था।

Read More पति के तलवार से जानलेवा हमले में महिला अधिवक्ता घायल : पीड़िता को महत्वपूर्ण अंगों पर आई गंभीर चोटें, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

मती वाड्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में मौजूदा सरकार के मुखिया अपने मित्र ''अंबानी और अडानी को सरकारी संपत्तियां बेच रहे हैं। ये संपत्तियां काफी मेहनत के बाद पूर्ववर्ती सरकारों ने बनायी थीं। ये लोग किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हित में कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सब बातों के मद्देनजर जनता को इन सबको सबक सिखाना चाहिए। चुनाव में वोट के जरिए यह काम किया जा सकता है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह शक्ति जनता को मिली हुयी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम (कांग्रेस) भी अपनी बात रख रहे हैं। आप लोग उनकी (भाजपा) बातें भी सुन रहे हैं। दोनों की बातों पर अच्छे से विचार करिए और फिर जागरुकता के साथ वोट करिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तब आप (जनता) कांग्रेस को ही वोट करने की स्थिति में रहेंगे। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक आप लोग नेताओं को सबक और उनकी असलियत नहीं समझाओगे तो काम कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि जब घर में एक बच्चा बिगड़ता है, चोरी करता है, तो उसके माता पिता उसको डाटते मारते है, ताकि वह सुधर जाए। ऐसे ही आप लोगों को ''चोर को ठीक करने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की संपत्ति सस्ते दामों में बेच रहे हैं, उनको सबक सिखाना जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि देश के समक्ष आज महंगायी, बेरोजगारी, आदिवासी, महिलाओं और किसानों पर अत्याचार बड़े मुद्दे हैं, लेकिन सत्तारूढ़ दल के नेता इन बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। इधर उधर की बात कर लोगों को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे ऐसी बातों में नहीं आएं और सही जगह वोट करें। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस ने जो भी वचन दिए हैं, सत्ता में आने पर उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने राज्य में पंद्रह माह तक सत्ता में रही कमलनाथ सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया और कहा कि इन कामों को और आगे बढ़ाने के साथ ही वचनपत्र में दिए गए सभी वचनों को पूरा किया जाएगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त
शहर में घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण एवं रिफलिंग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा...
1029 करोड़ की वसूली के लिए बड़ा अभियान : एआईटीपी बसों की भी होगी जांच, बकाया सूची जारी
जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत
2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण