आईपैक रेड मामला : ममता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी, कलकत्ता हाईकोर्ट का किया था रुख

कोयला घोटाला मामले की जांच के लिए मारा था

आईपैक रेड मामला : ममता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी, कलकत्ता हाईकोर्ट का किया था रुख

पश्चिम बंगाल सरकार का कहना है कि इस मामले में अगर ईडी सुप्रीम कोर्ट आती है तो उसका पक्ष सुने बिना कोई भी आदेश पारित नहीं किया जाए। 

नई दिल्ली। आईपैक में रेड के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दखलंदाजी के खिलाफ ईडी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ईडी ने इससे पहले 9 जनवरी को कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट रूम में हुई अव्यवस्था और हंगामे के चलते वहां सुनवाई संभव नहीं हो पाई थी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुनवाई 14 जनवरी के लिए टाल दी थी। ईडी के पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को ही केवियट दाखिल कर दिया था। पश्चिम बंगाल सरकार का कहना है कि इस मामले में अगर ईडी सुप्रीम कोर्ट आती है तो उसका पक्ष सुने बिना कोई भी आदेश पारित नहीं किया जाए। 

ये था मामला 
बता दें कि 8 जनवरी को ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के प्रचार का काम देखने वाली कंपनी आईपैक के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के आवास पर छापा मारा था। ईडी ने ये छापा कथित कोयला घोटाला मामले की जांच के लिए मारा था। 

 

Tags: mamta

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला