मणिपुर पुलिस का अभियान : हथगोले सहित पिस्तौल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
खेत की चार झोपड़यिाँ भी जलकर खाक हो गईं
एक अन्य ऑपरेशन में केसीपी (सिटी मैतेई) के एक कैडर को बिष्णुपुर जिले में पकड़ा गया। मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स ने एक अलग ऑपरेशन में यूएनएलएफ (के) के दो कैडरों को भी गिरफ्तार किया।
इंफाल। मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में 4 लोगों को गिरफ्तार करके हथियार बरामद किए हैं और तेंग्नौपाल, बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में चार एकड़ में लगी पोस्त की खेती को नष्ट कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इंफाल-पूर्वी जिले के फुनाल मारिंग गांव से हथगोले, 9 मिमी पिस्तौल और अन्य सामग्री जब्त की गई। तेंगनौपाल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में एक अन्य ऑपरेशन में विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और पोम्पी गोले जब्त किए गए।
एक अन्य ऑपरेशन में केसीपी (सिटी मैतेई) के एक कैडर को बिष्णुपुर जिले में पकड़ा गया। मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स ने एक अलग ऑपरेशन में यूएनएलएफ (के) के दो कैडरों को भी गिरफ्तार किया। इस बीच सचिन नाम के एक व्यक्ति को यहां जनरल पोस्ट ऑफिस से एक पार्सल भेजने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसमें 2.920 किलोग्राम संदिग्ध गांजा/मारिजुआना था। पुलिस ने कहा कि कांगपोकपी जिले में चार एकड़ में लगे अवैध पोस्ता के पौधों को नष्ट कर दिया गया। खेत की चार झोपड़यिाँ भी जलकर खाक हो गईं।
Comment List