नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल सुरक्षित
दिए गए दुर्घटना जांच के आदेश
नौसेना के अनुसार इस हेलीकॉप्टर ने सुबह नियमित उड़ान भरी थी और यह मुंबई तट के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नई दिल्ली। नौसेना का एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर एएलएच बुधवार को मुंबई तट के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि चालक दल के तीनों सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। नौसेना के अनुसार इस हेलीकॉप्टर ने सुबह नियमित उड़ान भरी थी और यह मुंबई तट के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए तत्काल बचाव और खोज अभियान चलाया गया, जिसमें नौसेना की गश्ती नौकाओं ने चालक दल के तीनों सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Mar 2026 18:53:33
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...

Comment List