आतंकी कसाब को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के सम्मान में बनेगा स्मारक, देवेंद्र फड़णवीस सरकार ने लिया फैसला

13.46 करोड़ रुपए स्वीकृत

आतंकी कसाब को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के सम्मान में बनेगा स्मारक, देवेंद्र फड़णवीस सरकार ने लिया फैसला

26/11 के मुंबई हमले में अदम्य साहस और वीरत का परिचय देने वाले शहीद पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के सम्मान में एक स्मारक का निर्माण होगा

मुंबई। 26/11 के मुंबई हमले में अदम्य साहस और वीरत का परिचय देने वाले शहीद पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के सम्मान में एक स्मारक का निर्माण होगा। महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की अगुवाई वाली सरकार ने यह फैसला किया है। तुकाराम ओंबले ने ही आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा था। सरकार के तुकाराम ओंबले के स्मारक के लिए 13.46 करोड़ रुपए की मंजूरी की है। मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर वीर तुकाराम ओंबले का स्टैच्यू लगा है। 27 नवंबर 1954 को जन्में ओंबले ने 53 साल की उम्र में शहादत दी थी।

तुकाराम ओंबले के सम्मान में स्मारक उनके पैतृक जिले सतारा में बनेगा। तुकाराम ओंबले मौजे केडंबे गांव के रहने वाले थे। इस गांव में अब एक भव्य स्मारक बनेगा। सरकार ने निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के 2.70 करोड़ रुपए की राशि प्रशासन को जारी कर दी है। 26/11 मुंबई हमलों के दौरान मुंबई पुलिस के जांबाज अफसर तुकाराम ओंबले ने अपनी जान पर खेलकर आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। ओंबले को उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 26 नवंबर 2008 की रात मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए थे।

मुंबई पर जब 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया। उस वक्त पूरी मुंबई दहशत में थी। इनमें से दो आतंकी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस  स्टेशन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे थे। इनमें एक अजमल कसाब और दूसरा अबू इस्माइल था। पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और गिरगांव चौपाटी पर बैरिकेड लगाए थे। जैसे ही आतंकियों की कार बैरिकेड्स के पास आई, पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें अबू इस्माइल मारा गया था।

अजमल कसाब ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन तुकाराम ओंबले ने अपनी जान की परवाह किए बिना उस पर झपट्टा मारा और दबोच लिया था। ओंबले ने उसकी एके-47 को पकड़ लिया। इस दौरान कसाब ने लगातार गोली चलाई। इसमें ओंबले की मौत हो गई लेकिन दूसरे पुलिसकर्मी ने तब तक कसाब को दबोच लिया था। ओंबले की बहादुरी से भारत ने एकमात्र आतंकी को जिंदा पकड़ लिया। जिसके चलते पाकिस्तान की साजिश नाकाम हुई।

Read More ब्यावर में नाइट्रोजन गैस रिसाव की दुर्घटना दुःखद : मुख्यमंत्री

Post Comment

Comment List

Latest News

आज से बदल गया है अस्पतालों का समय, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा ओपीडी का समय  आज से बदल गया है अस्पतालों का समय, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा ओपीडी का समय 
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आज से ओपीडी का समय बदल गया है।
जयपुर पुलिस ने अवैध वसूली करने वाली गैंग का किया भांडाफोड़ : चारों बदमाश गिरफ्तार, प्रति माह 8 से 10 लाख की करते थे वसूली 
आदिवासियों को हक से किया जा रहा है बेदखल : कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- आदिवासियों के हकों की रक्षा को लेकर चुप्पी साधे हुए है सरकार
राजस्थान में होटल बार और एयरपोर्ट बार लाइसेंस नियमों में संशोधन, हवाई अड्डों पर स्थित बारों को मिल सकेगा लाइसेंस
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड से शुरू हुआ बसों का संचालन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
ब्यावर में नाइट्रोजन गैस रिसाव की दुर्घटना दुःखद : मुख्यमंत्री
हिंदी साहित्यकार कमल किशोर गोयनका का निधन, डॉ. गोयनका को 9 मार्च से हो रही थी सांस लेने में तकलीफ