"वीर बालक दिवस" पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 बच्चों को प्रदान करेंगी "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार", यहां देखें पूरी सूची

राष्ट्रपति मुर्मु 20 बच्चों को देंगी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को विज्ञान भवन में 20 साहसी बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित करेंगी। पीएम मोदी भारत मंडपम में इन नन्हे नायकों को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वीर बालक दिवस पर देश के विभिन्न राज्यों के 20 बच्चों को उनके उल्लेखनीय और साहसी कार्यों के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाएगा और देश के बच्चों के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों का स्मरण किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को हर साल दिया जाता है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु कल सुबह 10 बजे यहां विज्ञान भवन में आयोजित विशेष समारोह में यह सम्मान प्रदान करेंगी। देश के 18 राज्यों के 20 बच्चों को ये पुरस्कार उनकी वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा खेल के क्षेत्रों में उनकी असाधारण उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाएगा। 

वीर बाल दिवस पर यहां भारत मंडपम में इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम भी होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बच्चों और युवाओं को संबोधित करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करेंगे। यह कार्यक्रम वीरता, दृढ़ता और निस्वार्थ सेवा की प्रेरक कहानियों को प्रस्तुत करेगा, जो बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद होगा और विकसित भारत 2047 के अनुरूप सशक्त तथा जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस समारोह में सबका स्वागत करते हुए स्वागत भाषण देंगी।

वीर बालक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर से स्कूली बच्चे, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्तकर्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत और वीरता की भावना को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का प्रमुख हिस्सा होंगी। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का दोपहर 12.30 बजे से एनआईसी वेबकास्ट, डीडी न्यूज तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के यूट््यूब चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा ताकि देशभर इसमें व्यापक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Read More हेट स्पीच अब गैर-जमानती अपराध कर्नाटक विधानसभा ने पास किया बिल

Post Comment

Comment List

Latest News

"आतंकवाद निरोधक अभियान" के तहत 115 लोग गिरफ्तार, हैंडगन-गोला-बारूद बरामद, पूछताछ जारी "आतंकवाद निरोधक अभियान" के तहत 115 लोग गिरफ्तार, हैंडगन-गोला-बारूद बरामद, पूछताछ जारी
तुर्की पुलिस ने क्रिसमस और नए साल पर हमले की साजिश रचने वाले 115 आईएस संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर दौरे पर, उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में लेंगे भाग
राष्ट्रपति ट्रंप ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, 'रैडिकल लेफ्ट' पर साधा निशाना
अरावली बचाओ और मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान, 27 से होंगे विरोध प्रदर्शन
बदलाव....कूडे ढेर से प्ररेणा स्थल तक! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया "राष्ट्र प्रेरणा स्थल" का लोकार्पण
पशुपालन विभाग में सुशासन दिवस का आयोजन : अधिकारी -कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ, स्वर्गीय प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
नेहरू सहकार भवन में सुशासन दिवस का आयोजन : अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ, स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित