राहुल गांधी को कोर्ट से राहत : उनके खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, अब दर्ज नहीं होगा आपराधिक मुकदमा

पीठ ने खुली अदालत में फैसला सुनाया

राहुल गांधी को कोर्ट से राहत : उनके खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, अब दर्ज नहीं होगा आपराधिक मुकदमा

इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। संभल की चंदौसी कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी गई। जस्टिस विक्रम डी चौहान की एकल पीठ ने फैसला सुनाया। अब राहुल गांधी के खिलाफ न मुकदमा दर्ज होगा, न आपराधिक केस चलेगा। मामला उनके कथित विवादित बयान से जुड़ा था।

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने संभल जिले की चंदौसी कोर्ट के आदेश की चुनौती याचिका पर फैसला सुनाते हुए नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। न्यायालय ने राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायाधीश विक्रम डी चौहान की एकल पीठ ने खुली अदालत में यह फैसला सुनाया है।

याचिका खारिज होने के बाद अब राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज होगा और आपराधिक केस भी नहीं चलेगा। फिलहाल ऑर्डर अपलोड होने के बाद आगे की चीजें पता चलेंगी। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले वर्ष कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन के दौरान विवादित बयान दिया था। 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि एसओजी और सीबीआई...
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति