रेलवे प्लेटफॉर्म का टिकट होगा सस्ता

जीएसटी काउंसिल की बैठक में चर्चा की जाएगी

रेलवे प्लेटफॉर्म का टिकट होगा सस्ता

बैठक में जीएसटी काउंसिल ने फर्जी बिलों पर रोक लगाने के लिए अब बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लागू करने का निर्णय लिया है। इससे फर्जी बिलों के जरिए किए गए धोखाधड़ी वाले इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों से निपटने में मदद मिलेगी।

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में दिल्ली में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 53वीं बैठक संपन्न हुई। केन्द्र की सत्ता में मोदी 3.0 सरकार के गठन के बाद जीएसटी की इस पहली बैठक थी। जिसमें कई राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हुए। बैठक के बाद सीतारमण ने बताया कि परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जबकि कई लंबति मुद्दे समय के अभाव में चर्चा होने से रह गए। जिन पर अगस्त में होने वाली अगली जीएसटी काउंसिल की बैठक में चर्चा की जाएगी।

बैठक में जीएसटी काउंसिल ने फर्जी बिलों पर रोक लगाने के लिए अब बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लागू करने का निर्णय लिया है। इससे फर्जी बिलों के जरिए किए गए धोखाधड़ी वाले इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों से निपटने में मदद मिलेगी।

रेलवे की सेवाओं को जीएसटी से छूट
बैठक में रेलवे सेवाओं को जीएसटी से छूट देने का निर्णय लिया गया है। रेलवे द्वारा दी जाने वाली सेवाओं जैसे प्लेटफॉर्म टिकट, बैटरी चालित कार सेवाओं आदि को जीएसटी से छूट दी गई है।

दंड पर ब्याज माफ
परिषद ने जीएसटी अधिनियम की धारा- 73 के तहत जारी किए गए मांग नोटिस पर ब्याज और दंड माफ करने का निर्णय लिया है।

Read More मणिपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और चोरी का माल बरामद

दूध के डिब्बों पर 12% जीएसटी
परिषद ने सभी दूध के डिब्बों पर 12 फीसदी की एक समान जीएसटी दर निर्धारित करने की सिफारिश की है। परिषद ने सभी कार्टन बॉक्स और केस पर 12 फीसदी की एक समान जीएसटी दर निर्धारित करने की भी सिफारिश की है।

Read More होली पर लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण : भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा असर, पढ़े क्या होता है ग्रहण

जीएसटी कम करने का अनुरोध

Read More बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले

वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी परिषद ने दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए उर्वरकों पर जीएसटी कम करने का अनुरोध जीओएम को भेजा है। वर्तमान में पांच फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाता है। जबकि यह क्षेत्र लंबे समय से उर्वरकों पर जीएसटी से छूट की मांग कर रहा है।

 

Tags: tickets

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका