फसल बीमा योजना में किसानों को बिना विलंब हो रहा भुगतान : भ्रष्टाचार होने पर होगी कार्रवाई, शिवराज चौहान ने कहा - एक भी किसान का नुकसान होने पर होगी पूरी भरपाई 

तहसील में फसल बर्बाद होने पर ही बीमा की राशि मिलती थी

फसल बीमा योजना में किसानों को बिना विलंब हो रहा भुगतान : भ्रष्टाचार होने पर होगी कार्रवाई, शिवराज चौहान ने कहा - एक भी किसान का नुकसान होने पर होगी पूरी भरपाई 
किसानों को अधिकतम लाभ देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है।

नई दिल्ली। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फसल बीमा योजना में किसानों को बिना विलंब के भुगतान हो रहा है तथा यदि कहीं भी भ्रष्टाचार की बात सामने आई, तो कार्रवाई की जाएगी। चौहान ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि फसल बीमा योजना में किसानों को बिना विलंब के भुगतान हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि कहीं भी भ्रष्टाचार की बात सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को अधिकतम लाभ देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है।

पहले की सरकार में फसल बीमा योजना में खमियां थीं और उसके तहत दावों के भुगतान में छह महीने और साल भर का समय लगता था। उन्होंने कहा कि अब इस व्यवस्था को बदला गया है और अगर बीमा कंपनी विलंब करेगी तो उसे 12 प्रतिशत ब्याज देना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पुरानी फसल बीमा योजना के तहत दावे के निर्धारण की इकाई तहसील होती थी। इसका मतलब यह था कि पूरी तहसील में फसल बर्बाद होने पर ही बीमा की राशि मिलती थी। 

हमारी सरकार ने इसमें बदलाव किया और फसल बीमा योजना की इकाई गांव को बनाया है। अब अगर एक किसान का भी नुकसान होगा तो पूरी भरपाई होगी। चौहान ने बताया कि पहले फसल बीमा योजना सिर्फ एक बीमा कंपनी के जरिये संचालित होती थी, लेकिन अब कई बीमा कंपनियां इससे जुड़ी हैं।

Tags: scheme

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई