ओबीसी के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को घेरा

ओबीसी के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को घेरा

चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन के एक नेता ने हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी जैसे दलित नेता के साथ जो व्यवहार किया, वह भी सब जानते हैं। लेकिन गांधी इस पर भी बोलने का साहस नहीं दिखा रहे हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की इस प्रदेश की यात्रा के मद्देनजर उन पर हमला बोला और कहा कि वे इधर उधर की बात करने की बजाय सीधे सीधे जवाब दें कि कांग्रेस ने देश में अब तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कितने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दिए हैं।

चौहान ने वीडियो संदेश के जरिए कहा कि गांधी आज मध्यप्रदेश में हैं। वे इधर उधर की बात करने की बजाय सीधे सीधे बताएं कि कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमाेहन सिंह तक कितने प्रधानमंत्री ओबीसी वर्ग से बनाए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले चौहान ने कहा कि इसी तरह गांधी यह भी बताएं कि मध्यप्रदेश में पंडित रविशंकर शुक्ल से लेकर दिग्विजय सिंह तक कितने मुख्यमंत्री कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग से दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन “इंडिया” के संदर्भ में कहा कि गांधी ने सनातन धर्म के अलावा माताओं, बहनों और दलितों के अपमान के मुद्दे पर भी चुप्पी क्यों साधे हैं। चौहान ने कहा कि गांधी इस तरह मौन रहकर एक तरह से “अपमान” का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “इंडी गठबंधन” में शामिल दल और उनके नेताओं ने सनातन धर्म को लेकर अपमानजनक बयान दिए हैं। इस मुद्दे पर गांधी अब तक चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।

विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने महिलाओं और बहनों का भी अपमान किया है, लेकिन गांधी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल