इंटेलिजेंस रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा, विदेशी नागरिक समेत कश्मीर में सक्रिय हैं 131 आतंकवादी, तलाशी अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर में 131 सक्रिय आतंकवादी

इंटेलिजेंस रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा, विदेशी नागरिक समेत कश्मीर में सक्रिय हैं 131 आतंकवादी, तलाशी अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर, जिसे भारत का स्वर्ग कहा जाता है, एक बार फिर आतंकवादी गतिविधियों की बढ़ती घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है। इंटेलिजेंस एजेंसियों की ताज़ा रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है––प्रदेश में विदेशी नागरिकों समेत कुल 131 आतंकवादी सक्रिय हैं। इनमें से 122 आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं, जबकि शेष स्थानीय हैं।

जम्मू कश्मीर। भारत का स्वर्ग कहे जाने वाला जम्मू कश्मीर अब धीरे धीरे आतंकवादियों का गढ़ बनता जा रहा है, यहां आए दिन कोई ना कोई आतंकी गतिविधियां सामने आती रहती है। इसी बीच इंटेलिजेंस ने अपनी रिपोर्ट में चौकानेे वाला खुलासा करते हुए कहा है कि, जम्मू कश्मीर में विदेशी नागरिक समेत करीब 131 आतंकवादी शामिल है, जिससे इस बात का पता चलता है कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, 131 एक्टिव आतंकवादियों की सूची में से करीब 122 की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में हुई और बाकी स्थानिय नागरिक है। 

बता दें कि, ये आंकड़ा साल की शुरूआत से बहुत ज्यादा है, क्योंकि साल की शुरूआत में ये संख्या सिर्फ और सिर्फ 59 थी। सुरक्षा एजेंसियों ने इस पर जानकारी देते हुए बताया है कि, इस बढ़ोतरी का कारण एलओसी के पार आतंकवादियों की घुसपैठ करने की लगातार होने वाली कोशिशे हैं। इसके आगे सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि, साल की शुरूआत से लेकर अब तक अलग अलग मुठभेड़ में उन्होंने करीब 45 आतंकवादियों को मार​ गिराया है, लेकिन इस घुसपैठ के कारण अब इलाके की सुरक्षा के लिए ये सब एक चिंता का विषय बन गया है। हालांकि, भारतीय सेना हर हमले के लिए हमेशा तैयार रहती है और दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब भी देती है। 

बता दें कि, ये रिपोर्ट उस समय सामने आई है जबकि केंद्र शासित प्रदेश, मिलिट्री और पैरामिलिट्री आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और उनको लॉजिस्टिक सपोर्ट देने से मना करने की कोशि कर रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च...
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…