नवगठित बिहार विधानसभा का पहला सत्र शुरू, स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने दिलाई विधायकों को शपथ

बिहार विधानसभा का प्रथम सत्र सोमवार से शुरू

नवगठित बिहार विधानसभा का पहला सत्र शुरू, स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने दिलाई विधायकों को शपथ

बिहार विधानसभा का प्रथम सत्र सोमवार से शुरू हुआ, जहाँ प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्रियों ने शपथ ली। विधायकों के लिए टैब व वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

पटना। नवगठित बिहार विधान सभा का प्रथम सत्र सोमवार से प्रारंभ हुआ,जिसके दौरान प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने विधायकों को शपथ दिलाई। विधानसभा की बैठक शुरू होने के बाद प्रोटेम स्पीकर श्री यादव ने कहा कि, जनता ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिनिधियों को विधायक चुन कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि यह नवनिर्वाचित विधायकों की जिम्मेदारी है कि वे देश के लोकतांत्रिक ढांचे में संविधान के प्रावधानों के अनुसार सदन में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं। 

यादव ने कहा कि वाईफाई सुविधाओं के साथ विधायकों की सीटों पर 'टैब' की व्यवस्था की गयी हैं, जिसका लाभ उठा कर आधुनिक तकनीक और डिजिटल सुविधा का उपयोग करते हुए सभी सदस्य सदन की कार्यवाही में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों के पास हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और मैथिली सहित चार भाषाओं में शपथ लेने का विकल्प उपलब्ध है।

आज शपथ लेने वाले पहले सदस्यों में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल थे। शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, लेसी सिंह, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, संजय कुमार और संजय कुमार सिंह शामिल हैं। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने मैथिली भाषा में शपथ ली।

प्रोटेम स्पीकर ने सदन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और महागठबंधन के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव तथा कई अन्य विधायकों को शपथ दिलाई, जिनमें प्रेम कुमार, हरि नारायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार पांडे और राम सिंह के नाम शामिल हैं। इनमे प्रेम कुमार 09वीं बार गया नगर विधानसभा सीट से और हरि नारायण सिंह 10वीं बार हरनौत सीट से चुने गए हैं।

Read More नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम

सदन की बैठक का पहला दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए निर्धारित है। 02 दिसंबर को नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जबकि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 03 दिसंबर को विधानसभा और बिहार विधान परिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर 04 दिसंबर को बहस होगी और इस पर सरकार भी अपना जवाब देगी। 05 दिसंबर को सदन में बहस के बाद दूसरा पूरक बजट पारित किया जाएगा। 

Read More भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी



Read More कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार: प्रदर्शनकारियों ने दिखाए काले झंड़े, लगाए "वोटर नहीं, तो वोट नहीं" के नारे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह