उज्जवल रमन ने कहा, प्रयागराज माघ मेला में संतों के साथ दुव्र्यवहार निंदनीय 

शंकराचार्य के साथ कथित दुर्व्यवहार पर सांसद उज्जवल रमन सिंह ने जताई कड़ी नाराजगी

उज्जवल रमन ने कहा, प्रयागराज माघ मेला में संतों के साथ दुव्र्यवहार निंदनीय 

प्रयागराज सांसद उज्जवल रमन सिंह ने मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए जांच की मांग की। अपमान के विरोध में शंकराचार्य मौन व्रत पर हैं।

प्रयागराज। प्रयागराज से कांग्रेस के सांसद और पूर्व मंत्री उज्जवल रमन सिंह ने माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या के शाही स्नान में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके साथ उपस्थित संतों के साथ हुए कथित दुव्र्यवहार की घटना को अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

रमन सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट किया,संगम की पवित्र भूमि सदियों से संत, साधु और महात्माओं की आस्था और श्रद्धा का केंद्र रही है। ऐसे पावन आयोजन में संत समाज के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार न केवल सनातन परंपराओं के विरुद्ध है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक मूल्यों को भी ठेस पहुंचाता है। संत समाज का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए तथा जो भी दोषी हों, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उज्जवल रमन सिंह ने कहा, संतों का सम्मान ही हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है और इस पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से भी अपेक्षा जताई कि ऐसे आयोजनों में संतों की गरिमा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।    

गौरतलब है कि, प्रयागराज माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या महास्नान पर्व के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के संगम स्नान से वंचित रहने का मामला गरमा गया है। इसको लेकर शंकराचार्य के मौन व्रत धारण कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि रविवार की घटना के बाद से ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अन्न-जल का त्याग कर दिया है। सोमवार को अपनी आगे की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं। 

Read More केरल में चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी ने की गरीबों के लिए मुफ़्त सरकारी सुविधाओं की मांग, अपनी सरकारी योजनाओं का किया उल्लेख 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह