विदेशी मुद्रा भंडार 4.84 अरब डॉलर बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड 651.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.03 अरब डॉलर गिरकर 646.7 अरब डॉलर पर रहा था

 विदेशी मुद्रा भंडार  4.84 अरब डॉलर बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड 651.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

IMF के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.33 अरब डॉलर हो गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 31 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.84 अरब डॉलर बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड 651.5 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.03 अरब डॉलर गिरकर 646.7 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 31 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.1 अरब डॉलर की जबरदस्त बढ़त के साथ 572.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 21.2 करोड़ डॉलर कम होकर 56.5 अरब डॉलर रह गया।

इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 1.7 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह कम होकर 18.12 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.33 अरब डॉलर हो गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
किसानों को गेहूं बेचने के लिए विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला