एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला

एक्स ने ग्रोक एआई के लिए लागू किए सख्त सुरक्षा नियम

एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला

एक्स ने आपत्तिजनक एआई कंटेंट रोकने हेतु ग्रोक के लिए नए नियम बनाए हैं, जिसमें असली लोगों की तस्वीरों के संपादन पर रोक शामिल है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट की शिकायतों के बाद अपने नियमों को सख्त करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चैटबॉट ग्रोक के लिए नए सुरक्षा नियम लागू किए हैं।

एक्स ने नए नियमों के तहत असली लोगों की आपत्तिजनक कपड़ों में तस्वीरों को संपादित करने पर रोक लगाना, चित्र बनाने की सुविधा सिर्फ पेड उपभोक्ताओं तक सीमित करना और ऐसे इलाकों में जियोब्लॉकिंग शुरू करना शामिल है जहां ऐसा कंटेंट गैर-कानूनी है, जो उपभोक्ता सुरक्षा और कानूनी पालन के प्रति प्लेटफॉर्म की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

एक्स ने कहा, हमने ग्रोक खाते को बिकनी जैसे आपत्तिजनक कपड़ों में असली लोगों की तस्वीरों को संपादित करने से रोकने के लिए तकनीकी उपाय लागू किए हैं। गौरतलब है कि यह प्रतिबंध सभी उपभोक्ताओं पर लागू होता है, जिसमें पेड उपभोक्ता भी शामिल हैं।ग्रोक के जरिए चित्र बनाना और संपादित करना अब सिर्फ पेड खाते तक सीमित है। एक्स ने कहा कि इस कदम से टूल का गलत इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान करने और उसे जवाबदेह ठहराने में मदद मिलेगी। ऐसे क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को ऐसे चित्र बनाने से रोकने के लिए जियोब्लॉकिंग उपाय भी शुरू किए गए हैं जहां यह कानून द्वारा प्रतिबंधित है।

कंपनी ने कहा कि उसने ऐसे क्षेत्रों में ग्रोक के जरिए बिकनी, अंडरवियर या इसी तरह के कपड़ों में असली लोगों के चित्र बनाने से सभी उपभोक्ताओं को रोकने के लिए जियोब्लॉकिंग उपाय शुरू किए हैं, जहां ऐसी गतिविधि गैर-कानूनी है। एक्स ने देकर कहा कि ये बदलाव उसके मौजूदा सुरक्षा ढांचे को नहीं बदलते हैं। सभी एआई जेनरेटेड कंटेंट को एक्स नियमों का पालन करना जारी रखना होगा। भले ही उपभोक्ता अनपेड हों या पेड।  

Read More Anthropic की 0 अरब वैल्यूएशन: AI की नई ऊंचाई, भारतीय आईटी सेक्टर पर दबाव, केवल 5 साल में वैश्विक टेक जगत को चौंकाया

प्लेटफॉर्म ने कहा कि उसकी सुरक्षा टीमें अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने, उल्लंघन करने वाले या गैर-कानूनी कंटेंट को हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने, जरूरत पडऩे पर खाते को स्थायी रूप से निलंबित करने और स्थानीय सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। 

Read More Gold Price Today: ईरान-अमेरिका युद्ध से सोने की रेट में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है आज आपके शहर में सोने का भाव

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
इजरायल काट्ज़ ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। जो भी नया नेता इजरायल के खिलाफ साजिश या उसे मिटाने की...
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट