रुपये में ऐतिहासिक गिरावट: 34 पैसे टूटकर 94.30 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, लगातार बिकवाली से भारतीय मुद्रा दबाव में

रूपए में ऐतिहासिक गिरावट

रुपये में ऐतिहासिक गिरावट: 34 पैसे टूटकर 94.30 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, लगातार बिकवाली से भारतीय मुद्रा दबाव में

विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय रुपया शुक्रवार को ऐतिहासिक निचले स्तर ₹94.30 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया। पश्चिम एशिया संकट के बाद से मुद्रा में ₹3 की गिरावट आई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय अस्थिरता और डॉलर की मजबूती ने घरेलू अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव बना दिया है।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 34 पैसे टूटकर 94.30 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। बीच कारोबार में पहली बार भारतीय मुद्रा इस स्तर तक कमजोर हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर 25 मार्च को यह 20 पैसे की गिरावट में 93.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी जो इसका अब तक का सबसे कमजोर बंद भाव है।

रुपया आज 22.75 पैसे की गिरावट में 94.1875 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 94.30 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में इस महीने लगातार बिकवाली रहने से भारतीय मुद्रा दबाव में है। पश्चिम एशिया संकट से पहले रुपया 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। इस संकट के शुरू होने के बाद अब तक इसमें तीन रुपये प्रति डॉलर की गिरावट आ चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजों में बारां की दीपिका ने 99.5% अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया...
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- राइजिंग राजस्थान बना जॉक ऑफ राजस्थान
हरदीप सिंह पु​री ने की केंद्र सरकार की तारीफ: देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यक्त किया आभार, वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का निर्णय
नेपाल में नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का ये होगा संभावित मंत्रिमंडल: सुधन गुरूंग को मिला गृह मंत्रालय तो वाग्ले को वित्त मंत्रालय, जानें किसको कौन सा मिला पद?
महिला यात्री की खोई हुई चैन ढूंढ कर लौटाई, यात्री ने RPF अधिकारियों का जताया आभार
तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका 
आर्थिक संकट में तेजी से बिक रही गरीबों की जमीनें