आर्थिक संकट में तेजी से बिक रही गरीबों की जमीनें

सरकारी योजनाओं का सहारा लें

आर्थिक संकट में तेजी से बिक रही गरीबों की जमीनें

जागरूकता की कमी से बढ़ रहा भूमिहीनता का खतरा, स्थाई रूप से पटवारी की नियुक्ति की मांग

अरनेठा। अरनेठा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की जमीनों के तेजी से बिकने के मामले सामने आ रहे हैं। आर्थिक तंगी, बढ़ते कर्ज, जागरूकता की कमी और बिचौलियों के झांसे में आकर कई लोग अपनी पैतृक जमीन कम दामों में बेचने को मजबूर हो रहे हैं। इससे उनका भविष्य असुरक्षित होने के साथ सामाजिक और आर्थिक असमानता भी बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो बड़ी संख्या में परिवार भूमिहीन हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन बेचने से पहले दस्तावेज, रजिस्ट्री और सरकारी नियमों की पूरी जानकारी अवश्य लें। बिचौलियों से सावधानी बरतते हुए बाजार दर की जानकारी लेकर ही सौदा तय करें।

ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि आर्थिक संकट की स्थिति में जमीन बेचने के बजाय सरकारी योजनाओं, ऋण और अनुदान का सहारा लिया जाए तथा किसी भी बड़े निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्तियों, वकीलों या राजस्व अधिकारियों से परामर्श किया जाए।
साथ ही ग्रामीणों ने मांग की कि पिछले दो वर्षों से अतिरिक्त प्रभार पर चल रहे अरनेठा पटवार मंडल में स्थाई रूप से पटवारी चंद्रशेखर नागर की नियुक्ति की जाए, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू हो सकें।

इनका कहना है 
किसानों पर कर्ज का दबाव लगातार बढ रहा है। पिछले एक वर्ष से करीब 60-70 किसानों की जमीनें बिक चुके है। 
-चन्द्रशेखर नागर, पटवारी, पटवार मंडल, अरनेठा। 

Read More बिरला ऑडिटोरियम में FICCI FLO माइंडफुलनेस समिट संपन्न : अर्जुन कपूर बने आकर्षण का केंद्र, महिलाओं को मिला आत्मविकास का मंत्र 

इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, और प्रयास किए जाएंगे कि किसानों को जमींने कम से कम बिके। 
-रामकिशोर मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर, बूंदी।

Read More अजमेर रेल मंडल : रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे में विभिन्न 11 स्थान पर लगाए हॉट एक्सेल डिटेक्टर, त्वरित कार्यवाही करने और सुरक्षा सुनिश्चित करना आसान

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजों में बारां की दीपिका ने 99.5% अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया...
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- राइजिंग राजस्थान बना जॉक ऑफ राजस्थान
हरदीप सिंह पु​री ने की केंद्र सरकार की तारीफ: देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यक्त किया आभार, वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का निर्णय
नेपाल में नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का ये होगा संभावित मंत्रिमंडल: सुधन गुरूंग को मिला गृह मंत्रालय तो वाग्ले को वित्त मंत्रालय, जानें किसको कौन सा मिला पद?
महिला यात्री की खोई हुई चैन ढूंढ कर लौटाई, यात्री ने RPF अधिकारियों का जताया आभार
तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका 
आर्थिक संकट में तेजी से बिक रही गरीबों की जमीनें