कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बनें दुख सुख में भागीदार : गहलोत

कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस 

कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बनें दुख सुख में भागीदार : गहलोत

झंडारोहण कार्यक्रम के बाद गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश में जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए हम सब कांग्रेस जन संकल्प लें कि सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके दुख और सुख में भागीदार बने।

जयपुर। कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण कार्यक्रम हुआ। पीसीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री डॉ महेश जोशी प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अनेक मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

झंडारोहण कार्यक्रम के बाद गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश में जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए हम सब कांग्रेस जन संकल्प लें कि सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके दुख और सुख में भागीदार बने। हम इसलिए संकल्प लेंगे की कांग्रेस का झंडा देश में बुलंद रहे। बिरला सभागार में कांग्रेस अधिवेशन का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद उनके दिए कार्यक्रमों को हम लेकर गांव गांव और गली गली जाएंगे। मलिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनने का जिक्र करते हुए कहा कि 50 साल में पहली बार कोई दलित हमारी पार्टी का अध्यक्ष बना है। इससे पूरे देश में एक माहौल बना है हम जल्द ही खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस और राहुल गांधी के बताए कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है। इसीलिए यात्रा को अलग-अलग कारणों से रोकने का प्रयास करने में लगी हुई है।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद