आज का 'राशिफल'
जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
आज के दिन बिगडे कार्य बनेंगे। गत दिनों से बिगडे स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में चल रहा उतार चढाव स्थिरता की ओर अग्रसर होगा। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा।
मेष
आज के दिन बिगडे कार्य बनेंगे। गत दिनों से बिगडे स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में चल रहा उतार चढाव स्थिरता की ओर अग्रसर होगा। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। राजकीय कार्यों में आ रहा व्यवधान दूर होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन
आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान के उच्च शिक्षा के योग। नया व्यापार प्रारंभ करने के लिए उचित समय, लाभ प्राप्त होगा। भवन वाहन क्रय करने का मानस है तो उचित समय है। सामाजिक कार्यों में रूचि बढेगी।
सिंह
दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अटके सौदे आज पूर्ण होंगे। संतान की बुद्धिमता से आप प्रभावित होंगे। लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद आज समाप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेशी व्यापार से लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।
तुला
व्यापार व व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाने में परेशानी होगी। जीवनसाथी के साथ़ अकारण विवाद संभव। संपत्ति विवाद के कारण मन अशांत रहेगा। साझेदारों व अधीनस्थों के भरोसे छोडे कार्य नुकसान देंगे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। धैर्य व संयम से समय व्यतीत करें।
धनु
बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति होगी। आय के साधन बढेंगे। सुख के साधन बढेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।
कुंभ
माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। न्यायिक मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार विस्तार होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मंदी के बाद अब व्यापार में तेजी आएगी। गत दिनों से चल रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। संपत्ति को लेकर परिवार में बना मनमुटाव समाप्त होगा। संतान का स्वास्थ्य सुधरेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग। राजकीय मामलों में भी सावधानी बरतें।
कर्क
दिन संभल कर व्यतीत करें, साझेदार या गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। खानपान में सावधानी बरतें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। आय को लेकर मशक्कत करनी पडेगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। संतान के नौकरी प्राप्ति के योग।
कन्या
दिन अनुकूल रहेगा। मनवांचित सफलता प्राप्त होगी। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम पाएंगे। पारिवारिक गंभीर मुद्दों को आसानी से सुलझा देंगे। बेरोजगारों को रोजगार केअवसर मिलेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार वसूलेंगे।
वृश्चिक
शारीरिक रूप से थकावट भरा दिन। व्यापार सामान्य रहेगा। नया व्यापार प्रारंभ करने का उचित समय नहीं है,धैर्य रखें।राजकीय सेवा से जुडे लोगों को पदोन्नति का योग।लेनदेन में सावधानी बरतें। कृषि उपकरण,शिक्षा क्षेत्र में निवेश लाभ देगा।मौसमी बीमारियों से परिवार परेशान रहेगा।
मकर
नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। व्यापारिक यात्राओं का योग है। विदेशी व्यापार में लाभ होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना। संतान के भविष्य कोलेकर नई योजनाऐं बनाएंगे।उधार दिया धन वसूलेंगे।
मीन
पुराने रोग उभरने से मन अशांत रहेगा। चिकित्सकीय परामर्श अवष्य लें। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार में अस्थिरता रहेगी। आय असामान्य होगी। अधीनस्थों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखेंगे। बुजूर्ग की सलाह मानें।मन उत्साहित रहेगा।

Comment List