साप्ताहिक राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

धन का अनावश्यक व्यय होने से  मन में अशांति रहेगी। सप्ताह मध्य में मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता  बढ़ेगी।  खांसी जुकाम की समस्या भी हो सकती है।  वाणी में मधुरता रहेगी । सुख की अनुभूति भी होगी। 

मेष 
धन का अनावश्यक व्यय होने से  मन में अशांति रहेगी। सप्ताह मध्य में मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता  बढ़ेगी।  खांसी जुकाम की समस्या भी हो सकती है।  वाणी में मधुरता रहेगी । सुख की अनुभूति भी होगी। 

मिथुन 
स्थानान्तरण अथवा कार्य क्षेत्र में  बदलाव सम्भव है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शेयर या लाटरी से धन की प्राप्ति संभव है। जलीय यात्रा का योग बन रहा है। मौज शौक में समय व्यतीत करेंगे। शुक्रवार को सावधान रहें। 

सिंह 
वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी बरतें। सप्ताह मध्य में धन का अनावश्यक व्यय करेंगे। परिवार से सम्बंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस सप्ताह धन प्राप्ति का प्रबल योग बन रहा है। दूसरों से आशा न रखें। स्वास्थ्य भी कुछ हल्का रहेगा। 

तुला 
उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध मधुर होंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। धन का व्यय होगा। मन में अनावश्यक तनाव भी हो सकता है। शिवजी की आराधना करें। छोटे भाइयों से बहस करने से बचें। 

Read More आज का भविष्यफल     

धनु 
माता पिता के साथ यात्रा योग है। मन में अनिर्णय की स्थिति बनी रहने से असंतोष रहेगा। सप्ताहांत में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई  नई बीमारी जन्म ले सकती है। पुराने मित्र मिलेंगे। मित्र भी जरूरत के समय से दूर हो जाएंगे। 

Read More आज का भविष्यफल      

कुंभ 
माता के स्वास्थ्य की चिंता भागदौड़ करवाएगी।  धन का अनावश्यक व्यय होने का अहसास होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के विवाह संबंध तय हो सकते हंै। संतान के विषय में अनावश्यक चिंता बनी रहेगी। 

Read More आज का भविष्यफल     

वृषभ 
धन की स्थिति लाभदायक रहेगी। कहीं रुका हुआ धन प्राप्ति का योग है। मध्य सप्ताह में छोटी यात्रा का योग बनेगा। सप्ताहांत में  ग्रहों की  स्थिति  पराक्रम में वृद्धि करेगी।  बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। संतान की सफलता का समाचार प्राप्त होगा।

कर्क 
अचानक कोई धन प्राप्ति होगी। पराक्रम भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व स्थापित होगा। बहुत समय से प्रतीक्षित धन की प्राप्ति होगी। बहन- भाइयों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिवजी की आराधाना करें और किसी गरीब कन्या को दान दें।

कन्या
जीवनसाथी के स्वास्थ्य के चलते सेवा में समय व्यतीत करेंगे । अनावश्यक तनाव हो सकता है। कुटुंब के सदस्यों से मेल मुलाकात में समय व्यतीत करेंगे।  संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन भी प्राप्ति का योग है।

वृश्चिक 
निसंतान दम्पत्तियों को संतान प्राप्ति का पूर्ण योग है। मन में थोड़ा अस्थिरता का भाव रहेगा।    अनजाने भय का भी जन्म होगा होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवन साथी से व्यवहार सही रखें।  नया कार्य  सोच समझ कर करें। 

मकर 
मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। बदनामी का भय है, सावधानी बरतें। जीवनसाथी से प्रेम संबंध मधुर होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। दान पुण्य में धन खर्च करेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं।

मीन 
प्रसन्नता से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में मधुरता महसूस होगी। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। भाई- बहनों के साथ समय व्यतीत होगा। कुटुंब की संपत्ति से धन की प्राप्ति होगी।  कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजेंद्र राठौड़ ने जमकर लगाए बीएपी पर आरोप, कहा- नक्सलियों की तरह रचते हैं साजिश राजेंद्र राठौड़ ने जमकर लगाए बीएपी पर आरोप, कहा- नक्सलियों की तरह रचते हैं साजिश
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भारतीय आदिवासी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बाप...
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत
फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित
1985 में दर्ज मुकदमे में अब मिली राहत, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, योजना के बिल पास करने की एवज में ले रहा था घूस
100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला