आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है, खान पान पर नियंत्रण रखें।

मेष
जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति अब सुधरेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना।

मिथुन
संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी समाप्त होगी। पेट संबंधी समस्या बनी रहेगी, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी धार्मिक यात्राओं का योग। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। 

सिंह
बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति के कारण अधीनस्थों या गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी।

तुला
नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी, नए पद प्राप्त होंगे। आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। न्यायिक मामलों में भी सफलता प्राप्त करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

धनु
नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी, नए पद प्राप्त होंगे। आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। न्यायिक मामलों में भी सफलता प्राप्त करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

कुंभ
पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य में सुधार होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

Read More आज का भविष्यफल    

वृष
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।  राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। आय से अधिक खर्च होने से मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। नौकरीपेशा के लिए उन्नति के योग हैं।

कर्क
दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है।  माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार व शेयर बाजार में हानि की संभावना है। घर का तनाव का माहौल रहेगा। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें।

कन्या
आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक रूप से स्वयं को असहज महसूस करेगे। आपकी आय व उन्नति तथा वाणी के कारण स्वयं शत्रु बनाएंगे, सावधानी रखें। बुजूर्गों की सलाह पर ध्यान दें। लेनदेन में सावधानी बरतें।

वृश्चिक
स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। माता व भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राज्य पक्ष मजबूत है, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, अधीनस्थों से फायदा प्राप्त होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

मकर
आय के नए स्त्रोत बनेंगे,नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है, धन की प्राप्ति होगी। 

मीन
मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। धार्मिक यात्राओं का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा,लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए पर बोला जमकर हमला बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए पर बोला जमकर हमला
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान...
जिला परिषद साधारण सभा की बैठक आयोजित : सदस्यों ने जताई नाराजगी, सड़क हादसों के साथ बिजली, पानी के छाए मुद्दे
हरिशंकर ढाबे की छत ढही : एक की मौत, मृतक की पहचान के प्रयास जारी
आनंदपाल एनकाउंटर मामले में पुलिस अधिकारियों को राहत, डीजे जोधपुर महानगर ने हत्या का मुकदमा चलाने का एसीजेएम का आदेश किया निरस्त
आगे बढ़ो राजस्थान, जीत लो सारा हिन्दुस्तान : खम्मा-घणी होंगे केआईयूजी के शुभंकर, भव्य समारोह में लोगो, जर्सी और एंथम भी जारी
एसीबी की कार्रवाई : कनिष्ठ अभियंता ढाई हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सोलर मीटर जारी करने की एवज मांगी थी घूस
गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा एलएचबी रैक से होगी संचालित, जानें समयसारणी