टी-20 विश्व कप को मिलेगा नया चैंपियन

टी-20 विश्व कप को मिलेगा नया चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आपस में भिड़ेंगे और इनमें से किसी के भी जीतने पर टी-20 विश्व कप को अपना नया चैंपियन मिलेगा।

दुबई। टी-20 विश्व कप को रविवार को यहां एक नया चैंपियन मिलेगा। दरअसल यहां जारी टी-20 विश्व कप 2021 के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को होने फाइनल में दो पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आपस में भिड़ेंगे और इनमें से किसी के भी जीतने पर टी-20 विश्व कप को अपना नया चैंपियन मिलेगा।


उल्लेखनीय है कि दोनों ही टीमें आज तक यह खिताब नहीं जीती हैं। ऑस्ट्रेलिया जहां दूसरी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहा है, वहीं न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2010 संस्करण के फाइनल में पहुंचा था, जिसमें उसे इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी टूर्नामेंटों में सबसे सफल टीम होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया आज तक टी-20 विश्व कप खिताब सूखे को खत्म नहीं कर पाया है, लेकिन इस बार वह इसे खत्म करने से महज एक कदम दूर है।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड है जो पहली बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले वह 2007 और 2016 संस्करण में सेमीफाइनल में पहुंचा था, लेकिन वह क्रमश: पाकिस्तान और इंग्लैंड से हार गया था। न्यूजीलैंड हालांकि पिछले कुछ वर्षाें से कंसिस्टेंट तरीके से क्रिकेट खेलते हुए एक मजबूत टीम के रूप में उभरा है।

खास तौर पर मौजूदा वर्ष की बात करें तो इसमें उसने मजबूत टीम भारत को हरा कर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीता है। पहली आईसीसी खिताब जीत से मिले हौसले को उसने मौजूदा टी-20 विश्व कप में भी बरकरार रखा है। उसका अब तक अभियान काफी शानदार रहा है और अब वह एक और आईसीसी खिताब यानी टी-20 विश्व कप खिताब से महज एक जीत दूर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद